UP News: डॉक्टरों ने फेवीक्विक से चिपका दी बच्चे की चोट, दर्द से कराहता रहा मासूम और फिर?
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से एक चिंतित कर देने वाला सामने आया है। अस्पताल के चिकित्सकों ने माथे पर चोट खाई बच्ची के साथ जो किया उसे सुनकर हर कोई हैरान है। ताज्जुब की बात ये है कि ये दर्दनाक वाकया मेरठ के पढ़े-लिखे परिवार के मासूम बच्चे के साथ मेरठ के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट अस्पताल में हुआ है।
दरअसल, मेरठ निवासी सरदार जसप्रिंदर सिंह के दो वर्षीय बेटे मनराज सिंह को खेलत समय आंख के ऊपर चोट लग गई। जिसके बाद उसके माता-पिता मेरठ के भाग्य श्री अस्पताल पहुंचे में लेकर पहुंचे तो वहां मौजूद डॉक्टर ने बच्चे की चोट का टांका करने के बजाय उसे फेवीक्विक से चिपका दिया, इसके बाद बच्ची के साथ जो हुआ वो वाकई में बहुत दर्दनाक था।

पिता से मंगवाई 5 रुपये की फेवीक्विक और...
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में स्थित महपल हाइट्स निवासी फाइनेंसकर्मी सरदार जसप्रिदर ने बताया कि रात में खेलते समय बेटे की आंख के ऊपर गहरा कट लग गया जिसके बाद उसके भाग्य श्री अस्पताल ले गए। पिता ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद डॉक्टरों ने उनसे पाँच रुपये वाली फेवीक्विक लाने को कहा। इसके बाद कटे हुए हिस्से को फेवीक्विक से चिपका दिया गया और घर वापस भेज दिया।
दर्द से कराहते बच्चे को लेकर गए दूसरे अस्पताल..
घर लौटने के बाद बेटा लगातार दर्द के कारण रोता रहा, जिसके बाद सुबह पिता जसप्रिंदर उसे दूसरे अस्पताल में ले गए, वहां पर डॉक्टरों ने चोट पर लगी फेवीक्विक को हटाने में तीन घंटे का समय लगा, जिससे दर्द के मारे बच्चा तड़पने लगा। फेवीक्विक हटाने के बाद लोकप्रिय अस्पताल में बच्चे को टांके लगाए गए।
परिवार ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इस घटना से गुस्साए पीड़ित परिवार के लोग भाग्य श्री अस्पताल पहुँचे और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से भी शिकायत कर डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।
फेवीक्विक आंख में चली जाती तो?
पिता ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि अगर फेवीक्विक आंख में चली जाती तो मेरे बेटे के साथ बड़ी घटना हो सकती थी। CMO अशोक कटारिया ने इस पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और कहा जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications