मेरठ हत्याकांड: नवंबर 2024 से 5 मार्च तक...कब-कब क्या-क्या हुआ? अब सामने आया सौरभ की हत्या के पीछे का असली सच!
Meerut Murder Case: प्यार, बेवफाई, कत्ल...मेरठ हत्याकांड की कहानी यही है। मेरठ में पूर्व में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत (29) की हत्या ने देश को झकझोर कर रख दिया है। सौरभ की हत्या उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी (27) और उनके प्रेमी साहिल शुक्ला (27) ने मिलकर की है...वो भी ठीक वैसे ही...जैसे आप क्राइम थ्रिलर वाली वेब सीरीज में देखते हैं।
19 मार्च को जेल भेजे जाने से पहले कातिल मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला से घंटों पूछताछ करने के बाद पुलिस को पता चला कि हत्या की साजिश के बीज नवंबर 2024 में ही बोए थे। इसी महीने मुस्कान और साहिल ने सौरभ को अपने जीवन से खत्म करने की इच्छा एक-दूसरे से जाहिर की थी और इस घातक योजना की तैयारी शुरू कर दी थी। इस लेख में हम ये डिकोड करेंगे कैसे मुस्कान और साहिल ने इस हत्या की फुल प्रूफ साजिश की...।

नवंबर 2024 में ही मुस्कान हत्या की प्लानिंग कर रही थीं
हत्या की साजिश फुल प्रूफ हो... इसके लिए सबसे पहले मुस्कान और साहिल ने गांवों की खोज की, वहां जाकर उनका जगहों की पहचान की जहां मृत जानवरों को दफनाया गया था...सौरभ के शव को निपटाने के लिए उन्हें एक सेफ प्लेस चाहिए था।
22 फरवरी 2025 को मुस्कान शारदा रोड पर एक डॉक्टर के पास गई, नींद की गोलियों के लिए प्रिस्क्रिप्शन हासिल करने के लिए डिप्रेशन का बहाना किया। लेकिन डॉक्टरों की बातों से संतुष्ट न होकर मुस्कान ने फिर गूगल पर नींद की दवाइयां और नशीले पदार्थों के बारे में सर्च किया। इन नामों को फाइनल करने के बाद बड़ी चालकी से इसे डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की अन्य दवाइयों के साथ अटैच कर दिया। जिसके बाद आसानी से उन्हें मेडिकल से ये दवाई मिल गई।
लेकिन मुस्कान और साहिल की खरीदारी की लिस्ट यही खत्म नहीं हुई...उन्होंने उसके बाद 800 रुपये की कीमत वाले दो मांस काटने वाले चाकू, 300 रुपये का एक रेजर और पॉलीथीन बैग खरीदा। इन सारी चीजों को फरवरी 2025 में ही खरीद ली गई थी।
सौरभ मां के हाथों की बनी लौकी के कोफ्ते खा रहा था और मुस्कान...
3 मार्च 2025 को सौरभ की हत्या तब की ग, जब वह अपनी मां रेणु द्वारा बनाए गए लौकी के कोफ्ते लेकर घर लौटा। मुस्कान ने मौके का फायदा उठाया और उस कोफ्ते को गर्म करके उसमें नशीली दवा मिला दी। जब सौरभ बेहोश हो गया तो उसने साहिल को फोन करके इंदिरा नगर में अपने किराए के घर पर बुलाया। इसके बाद जो हुआ वह बिल्कुल किसी क्राइम वाली हॉरर फिल्म जैसा था...मुस्कान और साहिल ने सो रहे सौरभ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए, उसे तब तक चाकू से वार किया जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई। इस बात की पुष्टि एसपी (सिटी) आयुष विक्रम सिंह ने भी की है।

शव को काटकर मुस्कान और साहिल ने अपने साथ रखा
सौरभ की हत्या के बाद शव को बाथरूम में घसीटते हुए, साहिल ने रेजर से उसका सिर काट दिया, फिर कलाई से उसके हाथ से काट दिए गए। उनकी शुरुआती योजना शरीर को टुकड़ों में काटना, उन्हें पॉलीथीन बैग में भरना और उन्हें अलग-अलग जगहों पर बिखेरना था। लेकिन उन्होंने फिर प्लान चेंज कर लिया। उन्होंने सौरभ के धड़ को एक बैग में पैक करके अपने डबल बेड के बॉक्स में रखना शुरू किया, जहां मुस्कान उस रात सोई थी, अपने पति के शव से कुछ इंच ऊपर।
5 मार्च को मुस्कान और साहिल ने प्लानिंग में किया बड़ा बदलाव
इस बीच साहिल सिर और हाथों को अपने घर ले गया,और उन्हें 24 घंटे तक अपने कमरे में रखा। 5 मार्च 2025 तक दोनों ने शव को ठिकाना लगाने की प्लानिंग में बड़ा बदलाव किया। मुस्कान 5 मार्च की सुबह मेरठ के घंटाघर से एक बड़ा नीला ड्रम और स्थानीय बाजार से सीमेंट खरीद कर लेकर आई। उसके बाद मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ के धड़ को ड्रम में डाल दिया। उसके बाद साहिल ने सिर और हाथ निकाल कर सीमेंट में मिला दिया और सीमेंट के घोल से उन्होंने ड्रम को सील कर दिया। आप ऐसा कह सकते हैं कि सौरभ के क्षत-विक्षत शरीर को कंक्रीट की कब्र में दफना दिया।
सबसे हैरानी की बात ये है कि ये जब हो रहा था तो मुस्कान और सौरभ की 6 साल की बेटी ने अपनी आंखों से देखा था....क्योंकि वो बार-बार पड़ोसियों को बता रही थी कि ''पापा तो ड्रम में हैं...''

वेब सीरीज और फिल्मों से सीखा शव को दफनाने का तरीका!
पुलिस का अनुमान है कि सौरभ के शव को दफनाने का तरीका वेब सीरीज और फिल्मों से सीखा गया है। मुस्कान रस्तोगी इस जघन्य अपराध की मास्टरमाइंड बनकर उभरी। 2016 में सौरभ से प्रेम विवाह के बाद से ही वह अपने पति की मौजूदगी से नाराज थी। सौरभ द्वारा अपने रिश्ते को बचाने की कोशिशों के बावजूद मुस्कान उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। 2021 में अपनी छह साल की बेटी की खातिर सौरभ ने तलाक लेने से भी मना कर दिया था। मुस्कान का दिल साहिल पर चला गया था...जो उसका बचपन का दोस्त था और अब उसका प्रेमी बन गया है।
सौरभ की हत्या की असली वजह!
माना जा रहा है कि हत्या की असली वजह यही थी। मुस्कान साहिल के साथ रहना चाहती थी लेकिन सौरभ उसे तलाक नहीं दे रहा था। मुस्कान ने यह भी कहा है कि वह सौरभ के लंदन जाने की वजह से साहिल से और ज्यादा करीब हुई थी।
मुस्कान ड्रग्स-चरस और गांजा का भी सेवन करती थी। एक समय में मुस्कान ने 10 किलो वजन कम कर लिया था। उस वक्त परिवार वालों को लगा था कि सौरभ के लंदन में रहने की वजह से मुस्कान का वजन कम हो गया था। हालांकि, सच्चाई इससे भी ज्यादा गहरी थी...साहिल ने कथित तौर पर मुस्कान को ड्रग्स-चरस और गांजा जैसी चीजों का आदि बना दिया था।
मुस्कान की मां ने कहा है कि ''वह हमेशा से ही मनमौजी थी। सौरभ उससे अंधा प्यार करता था, लेकिन वह उसके लायक नहीं थी।'' अब मुस्कान के अपने माता-पिता, हताश होकर, अपनी बेटी के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। एसएसपी विपिन ताडा ने भी कहा है कि हत्या की वजह मुस्कान और साहिल के प्रेम-संबंध में सौरभ का बाधा बनना था।












Click it and Unblock the Notifications