मेरठ में होटल व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज एक होटल व्यवसायी की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई और अज्ञात हत्यारे मर्डर करने के बाद आसानी से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है , सरेराह हुई इस घटना से सनसनी फैल गई । पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने के दावे कर रही है।

आपको बता दें कि मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र में कसाना गेस्ट हाउस के मालिक मेहर चंद कसाना को दो अज्ञात बदमाशों ने पीछे से आकर गोलियों से भून डाला। इसमें कसाना गेस्ट हाउस के मालिक मेहर चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। मेहर चंद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान बाइक पर आए बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, हालांकि पुलिस घटना को खोलने के दावे कर रही है। बताया जा रहा है की मेहर चंद कसाना पूर्व बसपा नेता जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर के पिता थे संजय गुर्जर की भी तत्कालीन बसपा सरकार में हत्या कर दी गई थी, जिसमें इन्हीं के दो अन्य बेटे गवाह थे, बेटे के बाद पिता की हत्या से हड़कंप मच गया। इस घटना को भी गैंगवार से जोड़ कर देखा जा रहा है। UP पुलिस घटना को खोलने के दावे कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications