यूपी की 13 और लोकसभा सीटों पर भाजपा ने उतारे प्रत्याशी, मेरठ से अरुण गोविल, मेनका को सुल्तानपुर से दी टिकट
UP BJP Candidate: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रविवार देर रात प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी की है, जिसमें यूपी की 13 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से कुल 111 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
भाजपा ने पीलीभीत से अपने वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है, जबकि मेरठ लोकसभा सीट से रामायण में भागवान 'राम' का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वरुण की जगह जितिन प्रसाद को मौका
वहीं पार्टी ने पीलीभीत से जितिन प्रसाद को वरूण गांधी की जगह अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि सुल्तानपुर से वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को फिर से मौका दिया है। अभी कुछ घंटे पहले ही चुनाव ना लड़ने का ऐलान करने वाले वीके सिंह की जगह गाजियाबाद से अजय गर्ग को उतारा है।
इन सीटों पर जानें कौन होगा प्रत्याशी?
इसके अलावा सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, अलीगढ़ से सतीश गौतम, हाथरस से अनूप वाल्मीकि, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, कानपुर से रमेश अवस्थी, बाराबंकी से राजरानी रावत, बहराइच लोकसभा सीट से अरविंद गोंड को प्रत्याशी बनाया है।
इन लोगों का कटा टिकट
वरुण गांधी के अलावा बदायूं से संघमित्रा मौर्या, बरेली से संतोष गंगवार का बीजेपी ने टिकट काट दिया है, जबकि बाराबंकी लोकसभा सीट से राजरानी रावत को उम्मीदवार बनाया है।
अब तक 63 प्रत्याशियों का ऐलान
बता दें कि नई लिस्ट को मिलाकर बीजेपी ने यूपी में कुल 80 सीटों में से 63 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यूपी में भाजपा 74 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि गठबंधन के लिए 6 सीटें खाली छोड़ी है।
अपना दल सोनेलाल को मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज, सुभासपा को घोसी, रालोद (RLD) को बिजनौर और बागपत लोकसभा सीट दी गई है। वहीं निषाद पार्टी के प्रत्याशी को बीजेपी ने संतकबीरनगर सीट से अपने सिंबल पर मैदान में उतारा है।
{docment1}












Click it and Unblock the Notifications