सफाई करते वक्त मारे थे 2 सांप, धीरे-धीरे निकल आए 400 से ज्यादा

मेरठ। मेरठ में एक व्यक्ति को सांप मारना काफी महंगा पड़ गया। यहां के मकान मालिक ने घर में निकले एक सांप को मार दिया था जिसके बाद उसके घर में अचानक से कई सारे सांप निकलना शुरू हो गए। देखते ही देखते यहां से कम से कम 400 से ज्यादा सांप निकले जिसे मोहल्ले वालों ने मार दिया लेकिन अभी भी सांपों के निकलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। लगातार सांपों के निकलने से परिवार वालों की नींद उड़ गई है और स्थानीय लोग भी डर क साए में जी रहे हैं। लोगों का मानना है कि घर की जमीन के नीचे भारी मात्रा में सांपों का समूह हो सकता है।

मेरठ के मवाना गांव में नकले सैंकड़ों सांप

मेरठ के मवाना गांव में नकले सैंकड़ों सांप

सांपों के निकलने की ये घटना मेरठ के मवाना क्षेत्र से सामने आई है। यहां सफाई के दौरान मिले एक सांप को मारना मकान मालिक के लिए सिरदर्दी का विषय बन गया है। मकान मालिक के एक सांप मारते ही उसी जगह से लगातार सांप निकलना शुरू हो गए और देखते ही देखते कम से कम 400 से ज्यादा सांप निकल आए जिन्हें बाद में स्थानीय लोगों ने मार दिया।

दहशत में जी रहे हैं मोहल्ले वाले

दहशत में जी रहे हैं मोहल्ले वाले

यह नजारा देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल कायम हो गया। वहीं आनन-फानन में मोहल्लेवासियों ने एक मौलाना को बुलाकर किसी तरह वहां पढ़ाई करा कर उस छेद को सीमेंट से बंद कर दिया। सांप तो निकलने बंद हो गए लेकिन अभी भी पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि 2 दिन पहले मकान मालिक ने अपने नल पर एक बड़े सांप को मार दिया था।

2 दिन पहले मारे थे दो सांप

2 दिन पहले मारे थे दो सांप

बड़े सांप को मारने के बाद उसे दो-तीन सांप फिर दिखाई दिए। मकान मालिक ने उनको भी मार दिया। उसके बाद घर मालिक ने अपने पूरे मकान की सफाई करने का मन बनाया तो यह पूरा मामला सामने आ गया। मोहल्लेवासियों की माने तो इस घटना को वह दूसरी नजर से देख रहे हैं और बोल रहे हैं कि यह साप नहीं किसी जिन साये का मामला है वही मकान मालिक से उस जगह खड़े होकर लोगों ने माफी मंगवाई तब जाकर वह सांप निकलने बंद हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+