झांसी में बोलीं माया- मुस्लिम वोट करेंगे खराब तो होगा भाजपा को फायदा

झांसी में एक रैली के दौरान माया ने कहा कि भाजपा को वोट मांगने का नैतिक अधिकार ही नहीं है। इनकी नोटबंदी से जनता को काफी दिक्कतें हुई।

झांसी। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावाती ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक रैली के दौरान समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि यूपी के हित में लोग बसपा को वोट करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में यूपी सरकार के प्रति आक्रोश है। माया ने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था फेल है।

झांसी में बोलीं माया- मुस्लिम वोट करेंगे खराब तो होगा भाजपा को फायदा

कांग्रेस पर हमला करते हुए माया ने कहा कि 54 सालों तक कांग्रेस ने राज किया और गलत नीतियों की वजह सत्ता के बाहर हुई। उन्होंने कहा कि सपा जंगल राज का प्रतीक है और जनता बेदाग बसपा को वोट करे। माया ने कहा कि सपा सरकार में चोरी, फिरौती, अपहरण और हत्याएं बढ़ी हैं। इनकी सरकार सांप्रदायिक दंगे हुए।

भाजपा पर हमला करते हुए माया ने कहा कि मोदी, शाह, बबुआ की सरकार को बचाते रहे। अखिलेश की ओर से बीते महीनों में किए गए उद्घाटनों पर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि ये आधे अधूरे कार्यों का उद्घाटन करते रहे। कहा कि विकास के अधूरे कार्यों के प्रचार पर सपा ने धन खर्च किया। साथ ही बसपा की योजनाओं को आगे बढ़ाया। माया ने कहा कि सपा राज में सभी वर्गों की हालत खराब हुई और काम कम, अपराध ज्यादा बोल रहा है।

सपा के पारिवारिक झगड़े पर माया ने कहा कि मुलायम सिंह ने पुत्रमोह में शिवपाल को अपमानित किया और इस चुनाव में सपा को अधिक नुकसान होगा। इसी मुद्दे पर माया ने कहा कि सपा के दोनों खेमे एक दूसरे को चुनाव में हराएंगे। माया ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग अपना वोट खराब ना करें क्योंकि वोट खराब होने से भाजपा को लाभ होगा।

माया ने कहा कि मुस्लिम अपनी हितैषी पार्टी को वोट करें और जनता अपनी बेटी को आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। कालेधन के मसले पर माया ने कहा भाजपा ने गुमराह किया और वादे के बावजूद भी किसी किसान का पैसा माफ नहीं किया। माया ने रैली में लोगों से पूछा क्या किसी गरीब के खाते में एक भी पैसा आया? भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है और इन्होंने वादे के मुताबिक एक चौथाई काम भी नहीं किया।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव: तीसरे चरण में अखिलेश के गढ़ पर दांव, क्या होगा वोटरों का फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+