बुआ-भतीजे में फिर दिखा प्यार! मायावती ने अब क्यों जताया अखिलेश यादव का आभार और BJP को सुनाया

Akhilesh Yadav and Mayawati: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा विधायक राजेश चौधरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की मांग की है। असल में भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने बसपा प्रमुख मायावती के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। अखिलेश यादव के इस समर्थन के लिए मायावती ने उनका आभार जताया है। वहीं मायावती ने भाजपा पर निशाना भी साधा है।

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ऐसे विधायकों को प्रश्रय देकर महिलाओं के मान-सम्मान को गहरी ठेस पहुंचा रही है। भाजपा को ऐसे नेताओं के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।

Akhilesh Yadav mayawati

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस-सपा का चाल, चरित्र हमेशा SC/ST विरोधी रहा है', आरक्षण में क्रीमी लेयर पर मायावती ने साधा निशाना

अखिलेश यादव बोले- भाजपाइयों के मन में महिलाओं के प्रति कटुता भरी है

अखिलेश यादव ने कहा, ''उप्र के एक भाजपा विधायक द्वारा उप्र की एक भूतपूर्व महिला मुख्यमंत्री (मायावती) जी के प्रति कहे गये अभद्र शब्द दर्शाते हैं कि भाजपाइयों के मन में महिलाओं और खासतौर से वंचित-शोषित समाज से आनेवालों के प्रति कितनी कटुता भरी है।''

अखिलेश यादव बोले, ''राजनीति मतभेद अपनी जगह होते हैं लेकिन एक महिला के रूप में उनका मान-सम्मान खंडित करने का किसी को भी अधिकार नहीं है। भाजपाई कह रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर हमने गलती की थी, ये भी लोकतांत्रिक देश में जनमत का अपमान है और बिना किसी आधार के ये आरोप लगाना कि वो सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री थीं, बेहद आपत्तिजनक है। भाजपा के विधायक के ऊपर, सार्वजनिक रुप से दिये गये इस वक्तव्य के लिए मानहानि का मुक़दमा होना चाहिए। ''

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने कहा, ''भाजपा ऐसे विधायकों को प्रश्रय देकर महिलाओं के मान-सम्मान को गहरी ठेस पहुंचा रही है। अगर ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करती है तो मान लेना चाहिए, ये किसी एक विधायक का व्यक्तिगत विचार नहीं है बल्कि पूरी भाजपा का है। घोर निंदनीय!''

ये भी पढ़ें- Lateral Entry: विपक्ष के दबाव के बाद लेटरल एंट्री भर्ती रद्द, अखिलेश यादव ने दी यह प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव के समर्थन पर मायावती ने क्या कहा?

अखिलेश यादव के समर्थन करने पर मायावती ने कहा, ''सपा मुखिया ने मथुरा जिले के एक भाजपा विधायक को उनके गलत आरोपों का जवाब देकर बी.एस.पी. प्रमुख के ईमानदार होने के बारे में सच्चाई को माना है, उसके लिए पार्टी आभारी है।''

मायावती ने कहा, '' पार्टी को भाजपा के इस विधायक के बारे में ऐसा लगता है कि उसकी अब भाजपा में कोई पूछ नहीं रही है। इसलिए वह बसपा प्रमुख के बारे में अनाप-शनाप बयानबाजी करके सुर्खियों में आना चाहता है, जो अति-दुर्भाग्यपूर्ण।''

मायावती ने कहा, ''जबकि भाजपा को चाहिए कि वह उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे और यदि वह दिमागी तौर पर बीमार है तो उसका इलाज भी जरूर कराए, वरना इसके पीछे बीजेपी का कोई षडयंत्र ही नजर आता है, यह कहना भी गलत नहीं होगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+