मायावती ने बताया क्या है अखिलेश और नरेंद्र मोदी का रिश्ता

मायावती ने बताया क्या है अखिलेश यादव और प्रधानमंत्री मोदी के बीच का रिश्ता, बोली अपने पिता की उम्र से कम लोगों को अखिलेश चाचा कहत हैं।

लखनऊ। बहुजन समाजव पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भाजपा के साथ मिले होने के बयान पर बड़ा पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि जो हमपर आरोप लगा रहें हैं कि हम भाजपा के साथ फिर से मिलकर गठबंधन कर लेंगे शायद वह भूल गए हैं कि सपा कुनबे का एक विवाह हुआ था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के तमाम मंत्री उस शादी में आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे।

mayawati

मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलायम सिंह से उम्र में काफी कम हैं और अपने पिता से कम उम्र के लोगों को अखिलेश यादव चाचा कहते हैं और तो आप ही समझिए कौन क्या कर रहा है। मायावती ने कहा कि हम विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हैं लेकिन भाजपा के साथ कभी गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा के भीतर चल रही दो गुटों के बीच के झगड़े को हर कोई जानता है, शिवपाल और अखिलेश का खेमा एक दूसरे को हराने के लिए काम कर रहा है ऐसे में जो मुस्लिम सपा को अपना वोट देंगे वह व्यर्थ जाएगा, जिसका सीधा लाभ भाजपा को होगा।

इसे भी पढ़ें- तलवार डाल रहे टीपू, चाचा कर गए काम!

यहां गौर करने वाली बात है कि अखिलेश यादव अपनी तमाम रैलियों में कहते आएं हैं कि पत्थर वाली सरकार पर भरोसा मत करना, बुआ फिर भाजपा वालों के साथ रक्षाबंधन मना लेंगी। वह पहले भी भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना चुकी हैं और एक बार फिर से वह भाजपा वालों के साथ सरकार बना सकती हैं। इसी पर पलटवार करते हुए मायावती ने अखिलेश यादव को उस वैवाहिक कार्यक्रम की याद दिलाई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे और उस दौरान उन्होंने तमाम सपा नेताओं के साथ मंच साझा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+