अमित शाह से बड़ा कसाब अर्थात आतंकवादी कोई नहीं- मायावती
अंबेडकरनगर में बसपा सुप्रीमो मायावती ने अमित शाह के कसाब बयान पर बोला हमला, बोली शाह से बड़ा कसाब यहां कोई नहीं है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अंबेडकरनगर में चुनावी जनसभो को संबोधित करते हुए अमित शाह के उस बयान पर जमकर हमला बोला जिसमें उन्होंने सपा, कांग्रेस और बसपा को कसाब बताया था, मायावती ने कहा कि पूरा देश जानता है कि अमित शाह से बड़ा यहां कोई कसाब अर्थात आतंक नहीं है, अमित शाह ने जो अपने विरोधियों को कसाब की अर्था आतंकियों की संज्ञा दी है, वो इनकी घटिया सोच को पूर्ण रूप से दर्शाता है, अमित शाह ने जो कसाब की संज्ञा दी है वह उनकी घटिया सोच को पूर्ण रूप से दर्शाता है।

मायावती के भाषण के मुख्य़ अंश
- युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे
- लोग अपनी बहन को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाएं
- जो भी बसपा सरकार के कार्यकाल में योजनाएं बंद हुई उसे फिर से शुरु किया जाएगा
- प्रदेश में लोगो को राशन सस्ता मिले इसके लिए जरुरी कदम उठाए जाएंगे
- इस बार मेरी सरकार प्राथमिक स्कूल की तरफ पूरा ध्यान देगी
- बीएसपी पूर्ण बहुमत से आ रही है
- जिन भूमाफियाओं ने अपके पट्टों पर कब्ज कर लिए है, उनको अभियान चला कर मुक्त कराया जाएंगा
- इस बार मेरी पूरी ताकत प्रदेश के लोगो को सुरक्षित रखने व विकास के लिए लगाई जाएगी
- मेरी सरकार में सरकार भर्ती की जांच कराई जाएगी
- प्रदेश की सपा सरकार गुंडो से भरी हुई है
- सपा का मुखिया पत्थर का हाथी बता कर फ्री में बीएसपी का प्रचार करता है
- सपा के गुंडों ने जमीन पर अवैध कब्जे किए, हम उन्हें जेल पहुंचाएंगे
- सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा
- बच्चों को मिलने वाली खाने की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications