UP Rain: बनारस, बरेली, प्रयागराज समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

UP Rain: उत्तर प्रदेश के कई जनपद में मंगलवार को बारिश की संभावना जारी की गई। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो 30 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बरसात होगी। यह बरसात आगामी 4 अगस्त तक जारी रहेगी।

कुछ जनपदों में रिमझिम रिमझिम तो कुछ जनपदों में मूसलाधार बरसात हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा यह भी बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील भी की गई है।

mausam-vibhag-latest-update-uttar-pradesh-samachar-heavy-rain-in-many-districts-including-banaras

सोमवार को झांसी में हुई सर्वाधिक वर्षा
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी आंकड़े की माने तो सोमवार को उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में सर्वाधिक बरसात दर्ज की गई। सोमवार को झांसी में 7.4 बरसात हुई। इसी तरह उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में सर्वाधिक तापमान रिकार्ड किया गया।

सोमवार को उत्तर प्रदेश का हरदोई जनपद सर्वाधिक गर्म रहा। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह उत्तर प्रदेश का बस्ती जनपद में मौसम सबसे ठंडा रहा। बस्ती जनपद में न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

आज पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बरसेंगे बादल
अब आईए जानते हैं मौसम विभाग द्वारा 30 जुलाई मंगलवार को लेकर जारी अपडेट। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार मंगलवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, संतरविदास नगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर आदि जनपदों में भारी बरसात हो सकती है।

इन जनपदों के अलावा बरेली, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, श्रावस्ती, शामली, पीलीभीत, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर में भी बरसात की संभावना जाहिर की गई है। इसी तरह प्रयागराज से सटे कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मऊ, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़ और बलिया आदि जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

इसके अलावा अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बरसात और कहीं-कहीं तेज बरसात के साथ ही आकाशी बिजली गिरने की भी संभावना जाहिर की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+