'हिंदू राष्ट्र की तरह मुसलमान भी अलग देश की मांग करेंगे तब क्या होगा', तौकीर रजा ने की भड़काऊ टिप्पणी

तौकीर रजा ने कहा कि घर वापसी के नाम पर करीब 10 लाख मुस्लिम लड़कियों को लालच देकर उसका हिंदू के लड़कों से विवाह कराया गया।

मुसलमान भी अलग देश की मांग करेंगे तब क्या होगा: तौकीर रजा

Maulana Tauqeer Raza khan: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान ने रविवार को बेहद भड़काऊ टिप्पणी की है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर 'हिंदू राष्ट्र' की मांग करने वालों की बयानबाजी स्वीकार्य है, तो खालिस्तान या अलग मुस्लिम देश का आह्वान भी स्वीकार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या होगा अगर हमारे मुस्लिम युवा कल से अलग मुस्लिम राज्य की मांग करने लग जाएंगे? उन्होंने कहा कि हम अपने राष्ट्र को फिर से विभाजन नहीं करना चाहते हैं।

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने पीएम मोदी को धृतराष्ट्र कहा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग मुस्लिमों को मार रहे हैं और इस्लाम का विरोध कर रहे हैं, मोदी सरकार उनका समर्थन कर रही है। तौकरी रजा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश की महिला राष्ट्रपति उनके सुझावों को गंभीरता से सुनेंगी। उन्होंने उनसे देश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश करने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि मोदी सरकार को खालिस्तान की मांग करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ठीक इसी तरह जो लोग हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

तौकीर रजा ने कहा कि सरकार का दोहरा मापदंड बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक सर्वेक्षण में पाया गया कि लगभग दस लाख मुस्लिम लड़कियों को हिंदू संगठनों ने लालच दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 'घर वापसी' के नाम पर उनका अपहरण किया गया। उन्हें धमकाया गया और हिंदू लड़कों से शादी कराई गई। हालांकि मुस्लिम नेता ने अपने दावों का कोई ठोस सबूत नहीं दिया।

वहीं, इससे पहले बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पलटवार करते हुए तौकीर रजा ने कहा था कि किसी में दम नहीं है कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनाए।' इस दौरान उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए पाबंदी लगाने की मांग की थी। IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि भिवानी कांड को कई दिन हो चुके, जिसमें हमारे बच्चे (मुस्लिम युवक) को झूठा आरोप लगाकर मार डाला गया था। इतने दिनों तक हमने खामोशी रखी, हमने सबर किया। लेकिन, जो लोग आरोपी थे, जिन लोगों पर आरोप था जब उनके समर्थन में सभाएं की जाने लगी तो इससे सवाल उठते हैं।

यह भी पढ़ें- 'किसी में दम नहीं है, भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाए', धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बोले मौलाना तौकीर रजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+