'किसी में दम नहीं है, भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाए', धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बोले मौलाना तौकीर रजा
Tauqeer Raza Khan: बागेश्व धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयाने की आलोचना करते हुए IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि 'किसी में दम नहीं है कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनाए।'

Tauqeer Raza Khan: हरियाणा के भिवानी में हुई घटना को लेकर इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने बड़ा बयान देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मौलान तौकीर रजा खान ने शुक्रवार को बरेली में स्थिति अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा कि बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, 'किसी में दम नहीं है कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनाए।' इस दौरान उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए पाबंदी लगाने की मांग की।
Recommended Video
IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, भिवानी कांड को कई दिन हो चुके हैं, जिसमें हमारे बच्चे (मुस्लिम युवक) को झूठा आरोप लगाकर मार डाला गया था। इतने दिनों तक हमने खामोशी रखी, हमने सबर किया। लेकिन, जो लोग आरोपी थे, जिन लोगों पर आरोप था जब उनके समर्थन में सभाएं की जाने लगी तो इससे सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि कत्ल हो जाना, मॉब लिंचिंग हो जाना ये हिंदुस्तान में आम बात हो गई है।
तौकीर रजा खान कहा कि गंभीर बात यह है कि हत्यारों की हिमायत में जब सभाएं की जानें लगे तो देश का माहौल बिगाड़ने का आदेश है। कहा कि इससे दुसरे लोगों में भी रूझान पैदा होगा कि उन्होंने किया तो उन्हें हिंदू समाज ने अपना हीरो बना लिया। नायक बना लिया। अगर हम गलती करेंगे तो हमें भी हीरो मान लिया जाएगा। तो यह एक माहौल बनाने की हिंदुस्तान में कोशिश की जा रही है। तौकीर रजा खान ने कहा यह सब हुकूमत के इशारे पर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हुकूमत अगर चाहे तो इन चीजों पर अंकुश लगाया जा सकता है। हुकूमत से मांगते हुए तौकीर रजा खान ने कहा,
जिस प्रकार PFI पर पाबंदी लगाई गई थी उसी प्रकार से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकवादी संगठन घोषित कर पाबंदी लगानी चाहिए। अगर 15 दिन में सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो हम सड़कों पर आएंगे। जो कुछ होगा उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। संसद का घेराव करेंगे। पूरे हिंदुस्तान में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
मौलाना तौकीर रज़ा की खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुसलमानों से इतनी ही नफरत है तो आमने सामने से लड़ो, इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से महाभारत की चेतावनी दी। रजा ने कहा कि देश में कानून का राज रहेगा या लाठी का, लाठी हमारी भी कमजोर नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर भी निशाना साधा और कहा कि किसी में दम नहीं है कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनाए।












Click it and Unblock the Notifications