'किसी भी गैर-मजहबी प्रथाओं को मनाना मुसलमानों के लिए सख्त नाजायज', नए साल के जश्न को लेकर फतवा जारी
Shahabuddin Razvi: न्यू ईयर 2025 में अब केवल दो दिन का समय शेष बचा है। युवा न्यू ईयर के स्वागत के लिए जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, चश्मे दरफ्ता बरेली ने नए साल के जश्न को लेकर एक फतवा जारी किया है। इसमें कहा गया है कि किसी भी गैर-मज़हबी प्रथाओं को मनाना मुसलमानों के लिए सख्त नाजायज है।
यह फतवा बरेली के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जारी किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए साल पर जो नौजवान युवा और युवती जश्न मनाते हैं इस फतवे में उन्हें हिदायत दी गई है कि नए साल का जश्न मनाना फक्र की बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि न ही ये जश्न मनाया जाना चाहिए और इसकी बधाई दी जानी चाहिए। क्योंकि नए साल से ईसाईयों का नया साल यानी अंग्रेजी साल शुरू होता है। किसी भी गैर-मज़हबी प्रथाओं को मनाना मुसलमानों के लिए सख्त नाजायज है। नए लड़के और लड़कियों को ये हिदायत दी गई है कि नए साल का जश्न ना मनाएं।
मुसलमानों को नए साल का जश्न मनाने से बचना चाहिए। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फतवे में कहा है कि नया साल जनवरी से शुरू होता है जो गैर मुस्लिमों का धार्मिक कार्यक्रम है। ऐसे में इसे मुस्लिमों को नहीं मनाना चाहिए। ये जायज नहीं है।
कहा कि कि नए साल का जश्न मनाना, नाच गाना करना, पटाखे जलाना, कि नए साल का जश्न मनाना मुबारकबाद देना ये सारे काम इस्लामी शरीयत में नाजायज हैं। उन्होंने कहा कि यह ईसाईयों का नया साल है। ईसाईयों का मजहबी, धार्मिक प्रोग्राम है कि वो हर साल के पहले दिन ज़श्न मनाते हैं।
ये भी पढ़ें:- बरेली में AI इंजीनियर Atul Subhash जैसा मामला, युवक ने Video जारी कर कहा पत्नी कर रही है प्रताड़ित
इस्लाम इस तरह के प्रोग्राम को सख्ती के साथ रोकता है। फतवे में कहा गया है कि नए साल का जश्न मनाना, एक दूसरे को मुबारकबाद देना, पटाखे दागना, नांच गाना करना, शराब पीना, जुआ खेलना ये सारे काम नाजायज है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि एहतमाम देखने से बचें और दूसरे मुसलमानों को भी रोंके। अगर कोई शख्स इस तरह का गैर-शरई काम अंजाम देता है तो वो सख्त गुनेहगार होगा। मुसलमानों को चाहिए कि शरियत के खिलाफ कोई भी काम न करें।
ये भी पढ़ें: 'उत्तर प्रदेश में मंदिर-मस्जिद विवाद को तूल न दें',RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया आगाह












Click it and Unblock the Notifications