बरेली में AI इंजीनियर Atul Subhash जैसा मामला, युवक ने Video जारी कर कहा पत्नी कर रही है प्रताड़ित
उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से भी AI इंजीनियर Atul Subhash केस जैसा मामला सामने आया है। बरेली के रहने वाले एक सेल टैक्स अधिकारी के बेटे ने वीडियो जारी करते हुए अपने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित कर रही है।
इतना ही नहीं वीडियो जारी करने वाले युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी 20 लाख रुपए की डिमांड कर रही है। मना करने पर दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दे रही है। उसने यह भी कहा कि पत्नी द्वारा उसके ऊपर पहले से ही आठ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।

उसने कहा कि अक्सर केस की सुनवाई के लिए परेशानी उठानी पड़ती है और कोर्ट में तारीखों पर जाते-जाते उसे अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ी। एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत के बाद यूपी के बरेली से ऐसा मामला सामने आने के बाद चर्चा में है।
2019 में हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि प्रेम नगर के गांधीपुरम निवासी संजीव कुमार सक्सेना सेल टैक्स में अधिकारी हैं। संजीव कुमार के बेटे शिवम की शादी 8 नवंबर 2019 को नैनीताल के सिद्ध सक्सेना के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा।
बाद में सिद्धि अपने मायके चली गई। शिवम का आरोप है कि मायके जाने के बाद उसने 20 लाख रुपए की डिमांड की। शिवम द्वारा रुपए देने में असमर्थता जारी किया गया तो वह दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। रुपए न देने पर उसने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कर दिया। शिवम का कहना है कि कुछ मुकदमे नैनीताल तो कुछ मुकदमे बरेली में दर्ज हैं।
फाइनल रिपोर्ट के बाद री-इन्वेस्टिगेशन
शिवम ने बताया कि उसके खिलाफ उसकी पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया बाद में सभी मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लग गई। फाइनल रिपोर्ट लगने के बाद उसकी पत्नी द्वारा कोर्ट से री-इन्वेस्टिगेशन के नाम पर जांच शुरू करवा दी गई। ऐसे में वह काफी परेशान है।
उसने कहा कि मेरी पत्नी द्वारा मेरे पापा के ऊपर रेप और छेड़खानी के झूठे मुकदमे दर्ज करवाए गए। मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है जिसके चलते मैं नौकरी नहीं कर पा रहा हूं। उसने यह भी कहा कि मैं काफी परेशान हूं और न्याय नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। फिलहाल इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications