AIMPLB प्रमुख Maulana Rabey Hasni Nadvi का निधन, लखनऊ में 94 साल की आयु में ली अंतिम सांस
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के प्रमुख Maulana Rabey Hasni Nadvi का इंतकाल हो गया। मौलाना नदवी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Maulana Rabey Hasni Nadvi का निधन हो गया। मौलान नदवी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के प्रमुख थे। मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ।
रिपोर्ट्स के अनुसार मौलाना राबे हसनी नदवी को इलाज के लिए लखनऊ लाया गया, जहां डालीगंज के नदवा मदरसा में उसकी मौत हो गई। मौलाना नदवी 94 साल के थे।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी के निधन पर इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मौलाना नदवी ने गुरुवार को लखनऊ में 94 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
मौलान नदवी को इलाज के लिए रायबरेली से लखनऊ लाया गया था। डालीगंज के नदवा मदरसे में इंतकाल के बाद मौलाना को सुपुर्द-ए-खाक कब किया जाएगा, उनका जनाजा कब निकलेगा। नमाज-ए-जनाजा कब पढ़ी जाएगी, इन मामलों पर अपडेट सामने नहीं आई है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications