गर्लफ्रेंड के साथ फ्लैट में घुसा था पति, अचानक आ गई पत्नी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?
मथुरा। मथुरा के वृन्दावन इलाके में शनिवार को पति-पत्नी और 'वो' का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हंगामा तब हुआ जब पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पति के दूसरे घर में रंगे हाथों पकड़ लिया। पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी का पारा सांतवें आसमान पर पहुंच गया और पत्नी व उसकी मां ने आशिक मिजाज पति की जमकर मजमात कर दी।

मामला वृन्दावन स्थित ओमेक्स सिटी का है जंहा रिफायनरी के एचआर मैनेजर ओ पी यादव अपनी प्रेमिका के साथ ओमेक्स स्थित फ्लैट में मौजूद थे कि तभी उसकी पत्नी अपनी मां और कुछ स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंच गई और बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके पहले पति अपनी प्रेमिका के साथ रोमांस में मशगूल था। अय्याश पति की माँ ने भी इस दौरान कोई कमी नहीं छोड़ी। उसने भी लाठी से आशिक मिज़ाज दामाद और उसकी प्रेमिका पर ताबड़ तोड़ हमला शरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक पति और पत्नी के बीच कोर्ट में केस चल रहा है, लेकिन अभी कोर्ट से कोई फैसला नहीं हुआ है। इस हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए उनके घर पर भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पंहुची पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई।












Click it and Unblock the Notifications