Mathura: बरसाना के लाडली जी मंदिर में लड्डू होली के दौरान भगदड़, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु बेहोश
यूपी के मथुरा में बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर में रविवार दोपहर भगदड़ मच गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु बेहोश हो गए। इन सभी लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन सभी का इलाज चल रहा है। इसमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को लाडली जी मंदिर में लड्डू होली का आयोजन किया गया था। रविवार होने के कारण मंदिर में हर दिन से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान करीब सवा बजे मंदिर में राजभोग के दर्शन के दौरान भगदड़ मच गई।

भगदड़ मचने से करीब एक दर्जन श्रद्धालु बेहोश हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जबकि कुछ का मौके पर ही इलाज किया गया। भीड़ पर नियंत्रण के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
उधर, बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। विद्यापीठ चौराहे से लेकर मंदिर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में मौजूद थी। इसी दौरान दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जिसके बाद भीड़ में मौजूद बच्चे और महिलाएं चीखने चिल्लाने लगे। बाद में पुलिस ने हालात को काबू में किया
इससे पहले सितंबर महीने में राधा अष्टमी के मौके पर मथुरा के बरसाना में बड़ा हादसा हो गया था। मंदिर में भगदड़ मचने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक राधा अष्टमी के मौके पर करीब 2 लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। पूजा के दौरान भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान भगदड़ मच गई और दम घुटने दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई बेहोश हो गए।












Click it and Unblock the Notifications