मथुरा: स्कूल में दवा पीने से 50 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार, मचा हड़कंप
बच्चों के अचानक बीमार होने से पूरे स्कूल में हडकंप मच गया। ऐसे में बच्चों की हालत खराब होते देख उन्हें आनन-फानन मे उपचार के लिये निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया।
मथुरा। स्कूल में बच्चों के पेट के कीड़े मारने के लिए पिलाई जाने वाली दवाई को लेकर स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। उल्लेखनीय है कि यूपी के मथुरा में फरह स्थित गुलाब मैमोरियल स्कूल में दो दर्जन बच्चों के बीमार होने की खबर सामने आई है। खबर है कि इन सभी बच्चों की हालत स्कूल में कीड़े मारने की दवा पीने के चलते खराब हुई है। वहीं, बच्चों के अचानक बीमार होने से पूरे स्कूल में हडकंप मच गया। ऐसे में बच्चों की हालत खराब होते देख उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिये निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया।

बच्चों को पिलाई गई एक्सपायरी डेट की दवा
बता दें कि स्कूल में दवा पीने के चलते बीमार हुए दर्जनों बच्चों को जल्द से जल्द से अस्पताल ले जाया गया। वहीं, कुछ गंंभीर बच्चों को जिला अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि बीमार बच्चों में कुछ को उपचार के बाद छुटृी दे दी गयी है। जबकि गंभीर बच्चों का उपचार अभी भी चल रहा है। बता दें कि मथुरा के कस्बा फरह स्थित एक स्कूल मे बच्चों को पेट में कीडे़ मारने की दवा पिलाई गई। दवा खाने के कुछ मिनट बाद ही बच्चों की हालत खराब होने लगी। देखते ही देखते दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गये।
जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी
कीड़े मारने की दवा पीने से बच्चे कैसे बीमारे हुए यह जांच के बाद ही सामने आएगा। जानकारों का मानना हैे कि एक्सपायरी डेट की दवा होने के कारण बच्चे बीमार हुए हैं। फिलहाल मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में भी हडकंप मचा हुआ है। वहीं, इस स्कूल की इस बड़ी लापरवाही पर बीमार बच्चों के परिजनों का कहना है कि स्कूल मे कीड़े मारने की दवा पिलाये जाने से बच्चे बीमार हुए है। ऐसे में फरह स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के डॉक्टर धर्मेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल बच्चों की स्थिति मे काफी सुधार है।
बरौली में भी 21 बच्चे दवा पीने से हुए बीमार
चौमुहाँ ब्लाक के गांव बरौली स्थित जूनियर हाइस्कूल, प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्रों में क्रमिक दिवस के मौके पर जनपद के सभी स्कूलों में कीड़े मारने की दवा पिलाई गयी । बरौली गाँव के विद्यालय के दर्जनों बच्चे बीमार पड गये बच्चों को सर में दर्द और पेट में दर्द ,चक्कर जैसी परेशानी होने लगीं । तीनों स्कूल के 21 बच्चों को चौमुहाँ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिनमे से कुछ बच्चों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया और कुछ अभी भर्ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications