मथुरा: अक्षय की फिल्म टॉयलेट में लठमार होली के सीन को लेकर नंदगांव-बरसाना में विरोध
खिलाड़ी कुमार की आगामी फिल्म "टॉयलेट एक प्रेम कथा" का विरोध एक बार फिर शरू हो गया है। नंदगांव और बरसाना के लोगों ने एक पंचायत कर फिल्म का भारी विरोध किया।
मथुरा। खिलाड़ी कुमार की आगामी फिल्म "टॉयलेट एक प्रेम कथा" का विरोध एक बार फिर शरू हो गया है। नंदगांव और बरसाना के लोगों ने एक पंचायत कर फिल्म का भारी विरोध किया। पंचायत के मुताबिक, फिल्म में विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लठमार होली का फिल्मांकन करने पर वे इस वर्ष होली का पारंपरिक त्यौहार का बहिष्कार कर देंगे।

बता दें कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म "टॉयलेट एक प्रेम कथा" फिर से विवादों में घिरती दिख रही है। मिली जानकारी के अनुसार, इस बार फिल्म के विरोध की वजह ब्रज की पारंपरिक लठमार होली को बताया जा रहा है। फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में नंदगांव, बरसाना की लठमार होली के सीन फिल्माने के लिए नंदगांव के करीब 50 महिलाओं और पुरुषों को ढाल लाठी लेकर भोपाल बुलाया गया है।


वहीं, लोगों का कहना है कि फिल्म में इन दृश्यों को फिल्माया जाने पर नंदगांव के लोग 6 मार्च को बरसाना में होने वाली लठमार होली के लिए न आएं। गोस्वामी समुदाय ने कहा है कि नंदगांव बरसाना की परंपरा से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications