मुश्किल में 'जॉली एलएलबी', अक्षय कुमार को कोर्ट ने किया तलब

फिल्म को लेकर दायर की गई याचिका में कहा गया है कि फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 में वकीलों का मजाक उड़ाया गया है और उनकी छवि को भद्दा कर दिखाने की कोशिश की गई है।

नई दिल्ली। 10 फरवरी को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्म जॉली एलएलबी-2 मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। जयपुर की एक अदालत ने फिल्म के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार को समन जारी करते हुए 10 मार्च को अदालत के सामने पेश होने के लिए कहा है। अक्षय कुमार फिल्म में एक वकील का किरदार अदा कर रहे हैं, एक याचिका दायर कर फिल्म में वकीलों की छवि खराब करने की बात कही गई है।

मुश्किल में 'जॉली एलएलबी', अक्षय कुमार को कोर्ट ने किया तलब

याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा है कि फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 में वकीलों का मजाक उड़ाया गया है और उनकी छवि को भद्दा कर दिखाने की कोशिश की गई है। जयपुर की अदालत के अलावा बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने जॉली एलएलबी-2 के कुछ सीन फिल्म से हटाने का आदेश दिया है। इन सीन में भरी अदालत में डरकर मेज के नीचे छुपते हुआ जज, अदालत में जूता फेंकने का सीन और एक भद्दे इशारे वाला सीन शामिल है। हालांकि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने रिलीज की इजाजत दे दी थी लेकिन इसके बाद फिल्म को लेकर कई जाने-माने वकीलों ने याचिका दायर की है।

आपको बता दें कि फिल्म में कुछ ऐसे सीन हैं जिनमें जजों और वकीलों का मजाक उड़ाया गया है। इसी को लेकर वकील फिल्म से खफा हैं। हालांकि फिल्म जगत के लोग सेंसर बोर्ड की मंजूरी के बावजूद फिल्म को कोर्ट में दिखाए जाने और अक्षय कुमार को कोर्ट में तलब किए जाने से खफा है। जॉली एलएलबी-2 अरशद वारसी अभिनीत जॉली एलएलबी का सीक्वल कही जा रही है। डॉली एलएलबी को काफी सराहा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+