मथुरा: आखिर बीच में ही रोड शो क्यों छोड़ चले राज बब्बर, देखिए वीडियो?
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर मंगलवार को मथुरा पहुंचे। वे मथुरा की वृंदावन विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में रोड शो करने के लिए गए थे।
मथुरा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर मंगलवार को मथुरा पहुंचे। वे मथुरा की वृंदावन विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में रोड शो करने के लिए गए थे। मतदाताओं को रिझाने के लिए राबब्बर रोड शो के लिए निकले, लेकिन उम्मीद के मुताबिक भीड़ न होने पर राज बब्बर रोड़ शो को अधूरा ही छोड़ वहां से वापस निकल गये। ये भी पढ़ें: इलाहाबाद: तीन सीटों पर संकट में सपा-कांग्रेस गठबंधन, दोनों दलों से हुआ नामांकन

मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और मथुरा वृंदावन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को रिझाने के लिये हर संभव कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने वृंदावन में अभिनेता और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का रोड शो करवाया। निर्धारित समय से करीब दो घंटे बाद वृंदावन के सीएफसी चौराहे से शुरू हुआ ये रोड शो शहर की सड़कों से होते हुए अथखम्भा तक पहुंचा।
इस दौरान बीच रास्ते में एक गाय के बीच में आने से कार्यकर्ताओं की भीड़ में भगदड़ सी मच गयी। इतना ही नहीं रोड़ शो में शहर के बीच से निकलते वक्त प्रचार वाहन पर खड़े राज बब्बर सहित कार्यकर्ताओं को सड़क पर लटकते बिजली के तारों से बचने के लिये झुक कर अपना बचाव करना पड़ा। इस सब बातों से खिन्न होकर और अपेक्षाकृत भीड़ न देखकर कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ शो को बीच रास्ते में ही छोड़कर अपनी गाड़ी मे बैठ कर निकले गये। बीच में रोड शो छोड़ने से अचंभित हुए समर्थक समझ नहीं पाए कि आखिर वजह क्या थी कि हमारे नेता क्यों चले गये।












Click it and Unblock the Notifications