अगर आप भी किसी दूसरे की गाड़ी पर टेक लगाकर खड़े हो जाते हैं तो पढ़ें ये खबर
मथुरा। मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में एक युवक को बाइक पर टेक लगाकर खड़ा होना महंगा पड़ गया। मौजूद लोगो ने युवक को चोर समझकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला और मौके से लेकर गई।

बता दें कि हरियाणा के हसनपुर का रहने बाला सोनू नाम का युवक रिफाईनरी थाना स्थित किसी कोचिंग में कम्पटीशन की तैयारी करता है। गुरुवार की देर रात सोनू अपने दोस्त से मिलने के लिए मथुरा की थाना हाईवे क्षेत्र की बालाजी पुरम कॉलोनी में पहुँचा और यहाँ पहुंचे के बाद सोनू अपने दोस्त के घर का रास्ता भूल गया। रास्ता भूल जाने के कारण वह पास ही में खड़ी एक बाइक पर जाकर बैठ गया और अपने दोस्त को फोन करने लगा।
पास के ही घर में किसी काम से लक्ष्मी नाम की महिला निकली और सोनू को चोर समझकर लक्ष्मी ने शोर मचा दिया। लक्ष्मी का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और सोनू की जमकर धुनाई कर दी। सोनू नाम का ये युवक कुछ बता पाता उससे पहले उसके ऊपर लात घूसे बरस गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जाँच में जुट गई।
पुलिस ने सोनू से पूछताछ की तो सोनू द्वारा बताए गए सभी वाकये सही निकले। पुलिस ने जाँच में पाया कि सोनू नाम का ये युवक कोई चोर नहीं है और मामले को मौके पर ही रफादफा कर मामूली रूप से घायल हुए सोनू को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। आरोप लगाने वाली लक्ष्मी नाम की महिला ने बताया की वह कुछ काम खत्म करके वापस लौट रही थी। उसने देखा किस सोनू उसकी बाइक पर बैठा हुआ था। जब महिला ने शोर मचाया तो ये भागने लगा इसे हम लोगों ने पकड़ लिया और धुनाई कर दी।












Click it and Unblock the Notifications