यूपी: 20 दिन पहले बेटे को दिया था जन्म, अब ससुराल वालों ने कर दी हत्या

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता की हत्या कर दी। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस के साथ ही सीओ भी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

married woman killed by Dowry in Sambhal

हयातनगर थाना क्षेत्र गांव चाचू नागल निवासी हरपाल सिंह सैनी की बेटी माया की शादी सदर कोतवाली इलाके के शहजादी सराय निवासी सुनील से एक वर्ष पहले हुई थी। मृतका के भाई ने बताया कि उन्होंने हैसियत के अनुसार शादी में बाइक और दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ महीनों के बाद ससुराली दो लाख रुपए और अन्य सामान की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर कई बार माया के साथ मारपीट भी की गई। 20 दिन पहले ही महिला ने एक बेटे को जन्म दिया था। घर में बेटे की खुशियां थी, मगर सुनील का बढ़ता लाचल काम नहीं हुआ।

लोगों की मानें तो सुनील और माया के बीच बुधवार की देर रात भी कहासुनी हुई थी। इस के बाद उसका शव कमरें में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना के बाद ससुराली पक्ष फरार बताया जा रहा है। वहीं, मृतका माया के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं, कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। लेकिन मृतका माया के परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+