सेलरी मांगने गई बरेली की छात्रा को शादीशुदा प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

बरेली में बीएड की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या कर जमीन में गाड़ने का मामला सामने आया है। शादीशुदा इमरान रजा खान और छात्रा प्रियांशी के बीच लबें समय से चलने वाले प्रेमप्रसंग का दर्दनाक अंत हो गया। परिजनों के अनुसार फाइनेंस कंपनी संचालक इमरान के यहां काम करने वाली छात्रा अपनी बची सेलरी लेने उसके आॅफिस गई थी। जिसके बाद वह वापस लौट कर नहीं आई। प्रियांशी की जमीन में गढ़ी लाश ही परिवार वालों को मिल सकी। मृतक छात्रा बीटेक करने के बाद मेरठ स्थित कालेज से बीएड कर रही थी।

Bareilly Girl Murder Case

युवती के परिजनों का कहना है पांच नवंबर को वह स्कूटी से घर से निकली थी और तभी से लापता थी। चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश में सहेलियों और छात्रा के पूर्व पुरुष मित्र फाइनेंस कंपनी संचालक इमरान रजा खान से भी पूछताछ की, लेकिन पता नहीं चल पाया। परिजनों का कहना है छात्रा पहले इमरान के ऑफिस में काम करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। दोस्ती के चलते इमरान छात्रा को सेलरी भी नहीं देता था।

छात्रा पिछले 11 दिनों से लापता थी। छह नवंबर को पुलिस को लापता होने की सूचना दी गई। 10 नवंबर तक कोई पता नहीं चलने पर घरवाले एसपी सिटी से मिले। कॉल डिटेल से शक के घेरे में आए इमरान को पुलिस ने 11 नवंबर को हिरासत में लिया। रविवार को परिजनों से मिले कुछ सुराग के आधार पर पुलिस की पूछताछ में इमरान टूट गया। इमरान की निशानदेही पर सोमवार सुबह ग्रामीणों को प्रियांशी की लाश बाइपास रोड के किनारे जमीन में दबी मिली। पूछताछ में इमरान ने कबूल किया कि युवती का उसके दो साल से प्रेम संबंध था।

5 नवंबर को प्रियांशी ने जब संबंध तोड़ने और बची सेलरी देने की बात की तो उसे गुस्सा आ गया। झगड़ बढ़ा तो उसने पीट-पीट कर प्रियांशी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। आरोपित दो बच्चों का बाप है। उसने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी प्रियांशी के परिवारीजनों को थी, जो इसका विरोध करते थे।

डीएसपी के अनुसार युवती के ऊपर के कपड़े पूरी तरह से फट गए थे। अन्य कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। इससे साफ है कि उसके साथ जबरदस्ती भी हुई थी। हत्या की वजह दोनों के बीच अनबन बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+