मेरठ हत्याकांड: 'शरीर पर कई घाव, गर्दन-कलाई अलग', ASP मेरठ ने किए कई दिल दहलाने वाले खुलासे

Meerut Murder: सौरभ राजपूत मेरठ हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ये केस एक भयावह मोड़ ले लिया है जिसमें कई दिल दहलाने वाले तथ्य सामने आए हैं। ASP मेरठ, अंतरिक्ष जैन के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सौरभ के शरीर पर चाकू के कई घाव पाए गए थे, जिनमें से तीन बाईं ओर थे और गर्दन, कलाई पर कट के निशान थे।

जैन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मरने का कारण अधिक रक्तस्राव बताया गया था और बाईं ओर चाकू से तीन बार वार किया गया था, गर्दन और कलाई पर कट के निशान थे और कलाई और गर्दन दोनों शरीर से अलग हो गई थीं।

meerut-murder-case

Meerut Murder: ASP मेरठ ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

बता दें कि, कथित तौर पर आरोपियों ने सौरभ राजपूत की छाती पर कई बार चाकू से वार किया और फिर उसके शव को टुकड़ों में काटकर सीमेंट से भरे ड्रम में छिपा दिया।

एएसपी मेरठ ने कहा, "हमने सभी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। हमने इस मामले से जुड़े सभी लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं, जहां से लड़की ने ड्रम खरीदा था, वह मेडिकल शॉप जहां से उसने दवा खरीदी थी सभी जगह पर पूछताछ जारी है। लगभग 10 से 12 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं जिनका इससे सीधा संबंध है।"

पुलिस अब अपराध स्थल के पुनर्निर्माण और आरोपियों की रिमांड लेने के लिए हिमाचल प्रदेश से सबूतों के आने का इंतजार कर रही है। साक्ष्यों के आते ही आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।

Meerut Murder: 'नशे के आदी है आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी', जेल अधिक्षक

हाल ही में वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा कि आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला ड्रग एडिक्टेड हैं। जेल में नशा मुक्ति केंद्रों और काउंसलिंग के माध्यम से उनका इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि मेरठ में एक पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। उसके शरीर के कई टुकड़े किए और शरीर के अंगों को उत्तर प्रदेश के इंदिरानगर में सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+