Video: मनोज तिवारी ने किया गधे की महिमा का बखान, सुनिए
मनोज तिवारी ने कहा कि अखिलेश को ये जानकारी ही नहीं है कि गधा मां शीतला की सवारी है और उसे मेहनत के लिए जाना जाता है।
वाराणसी। दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दिया है। मनोज तिवारी ने अखिलेश यादव के एक बयान पर उनकी निंदा की। अखिलेश ने बीते कुछ दिनों पहले सदी के महानायक अमिताब बच्चन को निशाना बनाते हुए कहा था की अब गुजरात के गधों का भी प्रचार किया जा रहा है।

देखिए Video...
इसके बाद मनोज ने अखिलेश के ज्ञान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए उनके गधे वाले बयान पर हमला किया। मनोज तिवारी ने कहा कि अखिलेश को ये जानकारी ही नहीं है कि गधा मां शीतला की सवारी है और उसे मेहनत के लिए जाना जाता है। इसके आलावा मनोज तिवारी ने कहा की ये अखिलेश यादव का फ्रस्टेशन है। जो मोदी जी के कार्यों से इतना घबरा गए हैं की यूपी में लोहिया जी के आदर्शों को कुचलकर राहुल और कांग्रेस से हाथ मिला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications