मुजफ्फरनगर : बेटे के लिए बर्थ-डे केक ले जा रहे पिता की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बेहद ही दु:खद घटना सामने आई है। सोमवार सुबह एक 32 साल के पिता जब अपने बेटे का बर्थ-डे केक लेकर घर जा रहा था उस वक्त कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम नसीम अहमद बताया जा रहा है और उसने हिंदू लड़की से शादी की थी।

बेटे के लिए बर्थ-डे केक ले जा रहे पिता की गोली मारकर हत्या

नसीम अहमद ने 2015 में पिंकी से शादी की और जब उसे धार्मिक कट्टरपंथियों से धमकियां मिलने लगी तब उसने अपना गांव छोड़ दिया और आंध्र प्रदेश चले गए। नसीम अहमद चाहता था कि उसके बेटे का पहला जन्मदिन उसके पैतृक गांव में मनाया जाए, इसलिए नसीम अपने परिवार के साथ गांव आया था।

नश्मदीद मोहम्मद कादिर के अनुसार, 'तीन लोग बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने नसीम का रास्ता रोकने की कोशिश की। तभी उनमें से एक ने बंदूक निकाली और नसीम के सीने में गोली मारकर तेजी से फरार हो गए'।

नसीम के परिवारों वालों के कहने पर पुलिस ने पिंकी के पिता, उसके दो भाई और दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई हैं। पुलिस के अनुसार, हत्यारा इस क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बनना चाहता था।
नसीम की हत्या के बाद, गांव के नाराज लोग दोषी को पकड़ने के लिए सड़कों पर पुलिस के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने खराब माहौल को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+