सास ने नहीं पूरी की 'डिमांड' तो कॉल गर्ल बता फेसबुक पर डाल दिया मोबाइल नंबर

man posted mother in law mobile number on facebook as call girl identity

नई दिल्ली। गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला के दामाद ने फेसबुक पर उसको कॉलगर्ल बताते हुए नंबर अपलोड कर दिया। इससे महिला पर लगातार फोन आने लगे और उससे अभद्र करने लगे। लगातार कॉल आने पर जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो पता चला कि महिला के दामाद ने ही उसे परेशान करने के लिए ऐसा किया। महिला का कहना है कि दहेज की डिमांड ना मानने पर उसने ऐसा किया।

फर्जी फेसबुक आईडी से पोस्ट किया नंबर

फर्जी फेसबुक आईडी से पोस्ट किया नंबर

नोएडा में रहने वाले इस शख्स ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अपनी सास का मोबाइल नंबर अभद्र कमेंट के साथ पोस्ट कर दिया। आरोपी ने कॉमेंट में अपनी पत्नी को कॉलगर्ल बताते हुए उसका नाम लिखा और सास का मोबाइल नंबर डाल दिया। जिसके बाद महिला के पास इस तरह के कॉल आने लगे। परेशान होकर उसने परिवार के लोगों को जानकारी दी। पोन करने वालों से जब पूछा गया कि नंबर कहां से मिला तो उन्होंने फेसबुक पर कॉलगर्ल के तौर पर ये नंबर होने की बात कही।

युवक पर दहेज मांगने का आरोप

युवक पर दहेज मांगने का आरोप

बुजुर्ग महिला की बेटी ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी नोएडा मैं नौकरी कर रहे वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही वह उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। आए दिन कोई न कोई डिमांड करता था। डिमांड पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। जिससे परेशान होकर उन्होंने उसका घर छोड़ दिया। पीड़िता की बेटी ने बताया कि उसके पति ने उसे परेशान करने के लिए उसके नाम के साथ मम्मी का नंबर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया है।

शिकायत दर्ज कराई

शिकायत दर्ज कराई

पीड़िता मंगलवार को बेटी को लेकर गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने कहा कि इस मामले को साइबर क्राइम का बता उसे लौटा दिया। हालांकि थाना एसओ विनोद पांडे ने कहा है कि अगर किसी पुलिसकर्मी ने शिकायत लेने से मना किया है तो यह गलत है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम विभाग से मदद ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+