यूपी: खंभा लगाने का किया विरोध तो दबंगों ने बुरी तरह कर दी पिटाई, पुलिस की लापरवाही से गई जान
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में गांव के ही कुछ दबंगों ने एक शख्स को बुतक ही बेरहमी से पीटा है। दोनों पक्षों के बीच खंभा लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। सात बच्चों के पिता को दस लोगों ने कमरे बंद करके इतना पीटा कि वह मरणासन्न हो गया। फिलहाल पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल घटना थाना गढ़िया रंगीन के भरतापुर गांव का है। यहां रविवार को दिन मे जगमोहन कश्यप सब्जी लेने गांव के बाहर गया था। मृतक जगमोहन कश्यप के भाई ने बताया कि गांव के मदनपाल और उनके भाईयों से हमारा करीब एक माह पहले मेरे घर के बाहर खंबा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। दबंगो ने खंबा मेरी जमीन और मेरे घर के सामने लगाया था। जिसका जगमोहन कश्यप ने विरोध किया था। तब गांव के लोगो ने बीच बचाव करा दिया था। लेकिन मदनपाल रंजिश मानने लगा। रविवार के दिन जब जगमोहन सब्जी लेने गए वहां वापस आते वक्त मदनपाल और उनके दबगो साथियों ने उन्हे घेर लिया और अपने घर ले गए और कमरे मे बंधक बना लिया। रात मे उसको सबने बंधक बनाकर पीटना शुरू किया। जैसे हम लोगों को पता चला तो हम लोग वहां गए और उनसे रहम की भीख मांगी और जगमोहन को छोड़ देने की गुहार लगाई। लेकिन वह लोग नहीं माने ओर वह बेरहमी से पीटते रहे और जगमोहन की चीखने की आवाजें आती रही।
मृतक के भाई के मुताबिक उसने फौरन थाने की पुलिस को फोन किया। मौके पर पुलिस पहुंची भी थी। पुलिस कमरे के बाहर बस खड़ी रही और दबंग जगमोहन को कमरे मे पीटते रहे। तब हम लोगों ने पुलिस से भी रहम की भीख मांगी लेकिन पुलिस ने कहा कि हम क्या करे वो अगर तुम्हारे भाई को पीट रहे हैं। जगमोहन को करीब 10 लोग पीट रहे थे। जगमोहन को दिल भरकर पीटने के बाद दबंग फरार हो गए। उसके बाद कमरा खुलवाकर पुलिस ने घायल जगमोहन को निकाला।

अब शुरू होता है पुलिस का खेल। पुलिस को फौरन गंभीर हालत मे जगमोहन को जिला अस्पताल भेजना चाहिए था। लेकिन पुलिस जगमोहन को थाने लेकर आई। उसके बाद करीब दो घंटे तक घायल को थाने बिठाया। इधर परिवार बार-बार जगमोहन को अस्पताल भेजने की गुहार लगाता रहा। तब पुलिस ने एक झोलाछाप डाक्टर को बुलाया और उससे घायल के पट्टी करा दी। साथ ही डॉक्टर से कहलवा दिया कि घायल की हालत अब खतरे से बाहर है। करीब दो घंटे तक घायल को सही इलाज नहीं मिला और घायल ने थाने मे ही परिवार के सामने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा। खुद की गर्दन फंसती देखकर पुलिस ने आनन-फानन मे 8 दबगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच को गिरफ्तार भी कर लिया। सीओ के मुताबिक जगमोहन नाम के शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए जैसलमेर पहुंचे अक्षय कुमार, जमकर उठा रहे लुत्फ
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications