अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए जैसलमेर पहुंचे अक्षय कुमार, जमकर उठा रहे लुत्फ

जैसलमेर। बॉलीवुड में खतरों के खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार बहुप्रतीक्षित फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर इन दिनों स्वर्णनगरी जैसलमेर में है। करीबन एक माह से इस फिल्म की शूटिंग स्वर्णनगरी की एक होटल में चल रही है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों तक होटल में ही फिल्म की शूटिंग चलेगी। धोरों की धरती में बालीवुड स्टारों का धमाल मचा हुआ है। होटली में निजी सुरक्षा एजेंसी की तैनातगी के चलते फिल्म शूटिंग के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगी हुई है।

अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए जैसलमेर पहुंचे अक्षय कुमार, जमकर उठा रहे लुत्फ

वहीं फुर्सत के क्षणों में अक्षय कुमार जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। अक्षय कुमार होटल के गार्डन में कभी पक्षियों के साथ खेलते नजर आते हैं तो कभी योगा करते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार स्वयं अपनी वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर रहे हैं। फिल्म शूटिंग के बाद मिलने वाले क्षणों का बालीवुड स्टार अक्षय कुमार जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। होटल परिसर में फुर्सत के क्षणों में अक्षय कुमार के वीडियो चर्चा के विषय बने हुए हैं।

गौरतलब है कि करीबन एक माह तक चलने वाली फिल्म की शूटिंग हालीवुड के सितारें धमाल मचा रहे हैं। निर्देशक साजिद खान की फिल्म हाउसफुल 4 की धूम मची हुई है। सिने स्टार अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, खलनायक रणजीत सहित कई अन्य कलाकार हाउसफुल 4 की फिल्म में व्यस्त है। आगामी एक माह तक होटल फोर्ट रजवाड़ा में हाउसफुल 4 की फिल्म शूटिंग चलेगी। फिलहाल होटल परिसर में ही फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिला मुख्यालय से करीबन 15 किलोमीटर दूर स्थित होटल में आउटडोर व इनडोर शूटिंग चल रही है। जानकारी के अनुसार फिल्म में यहां संभवतः शादी समारोह तथा पार्टी के कई दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। संभावना लगाई जा रही है कि आगामी दिनों में सम के रेतीले धोरों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी।

ये भी पढ़ें- यूपी: विवेक तिवारी हत्या मामले में भाजपा विधायक ने सीएम को कार्रवाई करने के लिए लिखा पत्र, जाने क्या कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+