टीकाकरण में बड़ी लापरवाही: मरीज को पहले लगाई कोवैक्सिन फिर दूसरी खुराक कोविशिल्ड की दी

लखनऊ, 15 अप्रैल: देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक शख्स को दो अलग-अलग कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला सामने आया है। प्रदेश के महराजगंज जिले में बुजुर्ग को कोविड टीकों के अलग शॉट्स दिए गए। बुजुर्ग ने बताया कि पहले उसे कोवैक्सिन की एक खुराक दी गई और फिर दूसरी कोविशिल्ड की डोज दी गई। पीड़ित शख्स का नाम उमेश है, जो महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गौरव सिंह सोगवाल के लिए ड्राइवर का काम करता है।

vaccination corona

Recommended Video

    Coronavirus India: 6 दिन में 10 लाख केस, कोरोना जितनी खतरनाक संक्रमण की रफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, सीडीओ के लिए काम करने वाले चंदन कुशवाहा, उमेश और मदन तीन लोग वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के लिए जिला अस्पताल गए थे। इस दौरान उमेश जिनको कोवैक्सिन की पहली खुराक दी गई थी। उन्हें कोवैक्सिन के बजाय कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इस घटना के सामने आने के बाद अन्य दो लोग चंदन और मदन ने दूसरी खुराक नहीं ली। ऐसे में दोनों अलग-अलग डोज देने के बाद पीड़ित सहित अन्य लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए वैक्सीन सेंटर पर हंगामा खड़ा कर दिया।

    कोई साइड इफेक्ट नहीं

    हंगामे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने लोगों की समझाइश कर मामले को शांत कराया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) एके श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि अलग-अलग वैक्सीन लगाने का कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है। हालांकि उन्होंने इस बात को भी दोहराया कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया था कि वे एक ही वैक्सीन की दूसरी खुराक दें।

    वैक्सीन के मिश्रण पर चल रहा परीक्षण

    हालांकि इस तरह की घटना ऐसे समय में सामने आई है जब यह पता लगाने के लिए परीक्षण चल रहा है कि क्या टीकों के मिश्रण से मरीजों को लाभ मिल सकता है। कई रिपोर्टों से पता चलता है कि एक अलग दूसरी खुराक वायरस के खिलाफ बेहतर प्रतिरक्षा बनाने में मदद कर सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+