बहराइच: पति को था अपनी पत्नी और बेटे के रिश्ते पर शक, मार दी गोली

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक सनकी पति को अपनी पत्नी और बेटे के रिश्ते पर शक था इस लिए उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोप पति मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। जबकि आरोपी पति अभी पुलिस की पकड़ से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

man fires on his wife because of doubt in bahraich

मामला बहराइच के रामगावं थाना क्षेत्र के लखौना गांव का है। रविवार की देर रात एक अलीम नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब घर के लोग दौड़े तब तक आरोपी मौके से भाग निकला। जिसके बाद परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने महिला को लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि अलीम के तीन बेटे है, जिसमे से एक बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। इस वजह से वो अपनी मां के पास ज्यादा वक्त बिताता है और मां भी उसे काफी दुलार करती है। बताया कि अलीम को शक था कि मानसिक रूप से कमजोर उसके बेटे व पत्नी के बीच गलत संबंध है। इसी वजह से उसने गोली मारी है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

रामगावँ थाना प्रभारी ब्रह्मानन्द सिंह ने बताया कि आरोपी का एक बेटा है, जिसका नाम रियाज है। वो मानसिक रूप से कमजोर है जिसकी वजह से वो मां के साथ ही रहता है। परिजनों का कहना है अलीम काफी शक्की मिजाज का व्यक्ति है। उसे शक था कि मां बेटे के बीच गलत संबंध है। जिसे लेकर वो पहले भी अपनी पत्नी से झगड़ा कर चुका था। रविवार देर शाम जब कैया खाना बना रही थी, तभी उसने पीछे से गोली मार दी और भाग खड़ा हुआ। बताया कि मामला दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+