'अंडा भुजिया बनाकर रखो आकर खाऊंगा' बोलकर गया शख्स वापस नहीं लौटा, कानों में ईयरफोन लगाकर निकला था बाहर

शाहजहाँपुर। कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार करना एक युवक को मंहगा पड़ गया। शाहजहांपुर में ईयरफोन लगाकर मोबाईल पर बात करते युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। ईयरफोन के कारण युवक ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। परिजनों के मुताबिक मृतक घर से सुबह कहकर निकला कि अंडे की भुजिया बनाकर रखो आकर खाएंगे, लेकिन आधे घंटे के बाद मौत की खबर मिलने से परिवार मे कोहराम मच गया। फिलहाल इस घटना से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।

ईयरफोन लगाकर किसी से बात कर रहा था शख्स

ईयरफोन लगाकर किसी से बात कर रहा था शख्स

घटना थाना सदर बाजार के मोक्षधाम रेलवे फाटक की है जहां 30 वर्षीय अमित नाम का युवक कानों में ईयर फोन लगाकर किसी से बात कर रहा था। युवक जिस वक्त रेलवे फाटक को पार कर रहा था। उसी वक्त तेज रफतार मालगाड़ी आ गई जिसकी आवाज युवक नही सुन सका। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे में पुलिस की माने तो अगर युवक ईयर फोन का इस्तेमाल ना करता होता तो उसकी जान बच सकती थी।

11 साल पहले हुई थी शादी, थे तीन बच्चे

11 साल पहले हुई थी शादी, थे तीन बच्चे

मृतक के मामा सुशील कुमार ने बताया कि अमित बंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दो दिन पहले मोहल्ला लोधीपुर अपनी ससुराल आया था। उसे एक कार्यक्रम मे जाना था। अमित की 11 साल पहले ममता से शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे है। अमित आज सुबह अपनी ससुराल मे पत्नी से कहकर निकला था कि अंडे की भुजिया बनाकर रखो कुछ देर बाद आते हैं। लेकिन करीब आधे घंटे के बाद एक दरोगा जी का फोन आया और अमित की मौत की खबर दी। उसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि अमित फोन पर बात कर रहा था बात बात करते रेलवे क्रासिंग पार कर रहा था। फोन पर बात करते वक्त ट्रेन की आवाज सुन नही सका जिससे वह ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

ईयरफोन ना लगा होता तो बच सकती थी जान

ईयरफोन ना लगा होता तो बच सकती थी जान

सीओ सिटी सुमित शुकला ने अमित नाम के युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अमित फोन पर बात करते वक्त क्रासिंग पार कर रहा था। जिसकी वजह से वह ट्रेन की चपेट मे आ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि एक युवक कान मे इयरफोन लगाकर बात करते वक्त रेलवे क्रासिंग पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट मे आकर उसकी मौत हो गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना है कि जब रेलवे क्रासिंग पार करे तो दोनो साईड देख ले और फोन पर बिल्कुल भी बात न करे अगर ट्रेन आने के लिए रेलवे फाटक बंद है तो थोड़ा इंतजार कर ले उसके बाद ही क्रासिंग पार करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+