Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ट्रेन में पेशाब कांड! यूपी संपर्क क्रांति में वैज्ञानिक दंपत्ति के साथ घिनौनी हरकत, शराबी खो बैठा आपा

उत्तर प्रदेश के झाँसी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यूपी संपर्क क्रांति में सफर कर रहे मध्य प्रदेश के रहने वाले रिटायर्ड वैज्ञानिक दंपत्ति पर एक शराबी ने पेशाब कर दी। शिकायत करने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी अनुसार, मध्य प्रदेश के हरपालपुर निवासी वैज्ञानिक 'जीएन खरे' और उनकी पत्नी यूपी संपर्क क्रांति में एसी-3 कोच की 57 और 60 नम्बर बर्थ पर यात्रा कर रहे थे। उन्हें हरपालपुर से निजामुद्दीन स्टेशन जाना था। वहीं ट्रेन के इसी डिब्बे से रितेश नामक का युवक भी यात्रा कर रहा था। बताया जा रहा है कि रितेश ट्रेन में ही शराब पी रहा था।

man consuming alcohol in up sampark kranti train does toilet on scientist

उधर, साथ की बर्थ पर बैठे वैज्ञानिक दंपत्ति ने इसका विरोध किया। जिसके बाद रितेश का वैज्ञानिक दंपत्ति से झगड़ा हो गया। वैज्ञानिक दंपत्ति ने झगड़े की सूचना ट्रेन स्टाफ को दी और अपनी बर्थ पर लेट गए। लेकिन शिकायत किये जाने से रितेश उनसे खुन्नस खा चुका था। जिसके चलते उसने कुछ ऐसा किया जो अमानवीय होने के साथ-साथ बेहद ही शर्मनाक भी है।

खुन्नस खाए रितेश ने वैज्ञानिक दंपत्ति पर पेशाब कर दिया। शराबी रितेश की इस हरकत से वैज्ञानिक दंपत्ति पूरी तरह सन्न रह गए। जिसके बाद मौके पर पहुचे रेलवे स्टाफ ने झाँसी आर.पी.एफ को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद झाँसी के रानी लक्ष्मी बाई स्टेशन पर आरपीएफ ने आरोपी युवक को ट्रेन से उतार लिया और गिरफ्तार कर लिया। टीटी की तहरीर के आधार पर आरोपी रितेश पर मुकदमा दर्ज किया गया और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+