Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुलिस से दुखी होकर शख्स चढ़ा टेलीफोन के टॉवर पर, हंगामा

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में अपनी मांग को मनवाने का एक अजीब मामला सामने आया है। जिले के कुंदरकी कस्बा में एक आदमी अपनी मांग मनवाने के लिए एक टॉवर पर चढ़ गया। फरमान नाम का व्यक्ति BSNL के टावर पर चढ़कर बैठ गया। उसकी मांग थी कि उसे लंबे समय से इंसाफ नहीं मिल रहा है। उसे देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

man climbed on the tower for the sake of justice

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब फरमान नाम का एक शख्स प्रशासन द्वारा इंसाफ ना मिलने पर टॉवर पर चढ़ गया। फरमान का आरोप है की गांव में उसकी जमीन थी। जिसमें उसके परिवार की पांच कबरें बनी हुई थी। जिसको गांव के दबंगों ने हटा कर जमीन अपने कब्जे में करने की कोशिश की। जब परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की तो पुलिस उल्टा उनको ही पकड़ कर ले गई।

man climbed on the tower for the sake of justice

वह बार बार थाने के चक्कर लगाता रहा लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी। पुलिस से इंसाफ ना मिलने पर फरमान ने यह कदम उठाया। फरमान के भाई रेहान ने बताया कि उनका एक कब्रिस्तान हैं। जिसमें उनके परिवार की पांच कब्रें बनी हुई थीं । जिन्हें गांव के दबंग लोगों द्वारा हटा दिया गया। जब इस बात का पूरे परिवार ने विरोध किया तो उल्टा पुलिस पूरे परिवार को पकड़कर थाने ले गई।

ये भी पढ़ें- पति से तंग आकर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उठाया था ये कदम

परिजनों का कहना है कि हमारा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसका मुकदमा मुरादाबाद कोर्ट द्वारा चलाया जा रहा था। प्रशासन द्वारा इंसाफ ना मिलने पर फरमान ने ये कदम उठाया। बाद को फरमान को समझा बुझाकर नीचे उतार लिया गया।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में सपा की महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया बर्बर लाठी चार्ज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+