पति से तंग आकर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उठाया था ये कदम
हरदोई। यूपी में हरदोई की हरपालपुर पुलिस ने 7 जून को हुई हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी और दोस्त को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि पति से तंग आकर पत्नी ने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ एक बाइक भी बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक हरपालपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी विमल कश्यप की उसके ही दूसरे घर मे 6 जून की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या तब हुई थी जब पति पत्नी दोनों एक साथ दूसरे मकान में रहते थे। इस मामले में मृतक के भाई पंकज ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस व स्वाट टीम को लगाया गया था।
एसपी विपिन कुमार मिश्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी नमिता का उसके रिस्तेदार कन्नौज के यूसुफ नगर निवासी कन्हैया उर्फ कृष्णगोपाल से संबंध थे। वहीं आये दिन विमल अपनी पत्नी को मारता पीटता भी था। जिससे तंग आकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की कहानी गढ़ी।

कन्हैया ने अपने मित्र राघवेंद्र उर्फ सनी निवासी हरसिंहपुर थाना मऊ दरवाजा फर्रूखाबाद के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका व मृतक की पत्नी नमिता के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से सोते समय पीड़ित की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में पूरी कहानी सामने आ गयी जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें- बिहार में RTI कार्यकर्ता और उसके साथी की गोली मारकर ह्त्या
सांडी में किराये का कमरा लेकर की गई रेकी
एसपी ने बताया कि तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, और हत्या में प्रयुक्त बाइक मोबाइल व आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया है। एसपी के मुताबिक दोनों ने नवाबगंज सांडी कस्बे के सत्यदेव के यहां किराए पर कमरा यह कहकर लिया था कि आधारकार्ड का काम करते हैं। जिसके बाद इन लोगों ने रेकी की जिसके बाद हत्या को अंजाम दिया गया। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता का भाई निकला लुटेरों के माल का खरीददार, पुलिस ने किया गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications