ट्रक ड्राइवर का गला काटा, शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर फेंका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदायूं में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने अपने ड्राइवर का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। ट्रांससपोर्ट कंपनी के मालिक ने ड्राइवर का गला काटने के बाद उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके उसे अलग-अलग जगह पर फेंक दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम दुर्गेश यादव है, जिसने अपने ड्राइवर जितेंद्र की निर्मम हत्या कर डाली है। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र ने अक्टूबर माह में दुर्गेश की कंपनी को छोड़ दिया था। जब उसने कंपनी छोड़ी थी तो दुर्गेश ने उसे धमकी दी थी।

murder

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दुर्गेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उसके साथी प्रमोद यादव को भी पुलिस ने न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दुर्गेश का जितेंद्र की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिसके बाद उसने जितेंद्र की पत्नी की बहन से से शादी कर ली थी। दोनों पहले अलग हो गए थे, लेकिन बाद में सुलह हो गई थी। लेकिन जितेंद्र के भीतर दुर्गेश को लेकर हमेशा से नाराजगी थी। दुर्गेश को इस बात का डर था कि जितेंद्र एक दिन उसके पीछे आएगा। इसी डर के चलते दुर्गेश ने जितेंद्र की हत्या की साजिश रच डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+