भदोही: प्रेमी जोड़े की पिटाई करने वाला गिरफ्तार, वायरल हुए एक वीडियो से की गई शिनाख्त

उसके बाद सवाल पूछने वाला व्यक्ति युवक और युवती पर लाठियों की बौछार कर देता है। उसी समय दो व्यक्ति और आते हैं उसमें से एक व्यक्ति लड़के को मारने लगता है।

भदोही। वैलेंटाइन-डे पर प्रेमी जोड़े को पीटने के एक मामल में आरोपियों का पता चला है। दरअसल प्रेमी जोड़ों की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पीटने वाले लोगों की गाड़ी के नंबर से पहचान हुई है। मामला हाईलाइट होने पर पुलिस अधीक्षक ने कोईरौना थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भरत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है लेकन अभी भी दो आरोपी फरार हैं।

भदोही: प्रेमी जोड़े की पिटाई करने वाला गिरफ्तार, वायरल हुए एक वीडियो से की गई शिनाख्त

इस मारपीट का वीडियो पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था

मोबाइल का कैमरा चालू कर बाइक से तीन लोग आते हैं। एक व्यक्ति मुंह बांधकर लाठी लेकर उतरता है और युवक और युवती से उनके गांव का नाम पूछता है। तब युवती दो गांवों का नाम बताती है वह सुनौचा और जागपुर गांव का नाम लेती है। उसके बाद सवाल पूछने वाला व्यक्ति युवक और युवती पर लाठियों की बौछार कर देता है। उसी समय दो व्यक्ति और आते हैं उसमें से एक व्यक्ति लड़के को मारने लगता है। आखिर में लाठी लेकर आया व्यक्ति फिर से दोनों को जमकर पीटता है। इस वीडियो में जो बातचीत होती है उससे ऐसा लगता है की युवक और युवती प्रेमी-प्रेमिका हैं। बता दें कि दोनों सड़क पर पैदल चलकर जा रहे थे और बाइक सवार उनका पीछा कर रहे थे।

देखिए VIDEO...

बाइक के नंबर से हुई पहचान

प्रेमी जोड़े को पीटने वाले जिस बाइक से आते हैं उसका नंबर भदोही जिले का है, इसका खुलासा हो चुका है। वीडिओ कब का बना यह तो पता नहीं चला। लेकिन इसमें पिटाई करने वाले के बाइक का नंबर भदोही का था ये पता चल गया। पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की पहचान के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+