UP के हाथरस में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप और कंटेनर में टक्कर, 7 की मौत, 10 घायल
Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा हाथरस जंक्शन के पास मथुरा-बरेली मार्ग पर जैतपुर गांव में हुआ। हादसा उस समय हुआ जब एक सवारियों से भरी मैक्स पिकअप और एक कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े।
Recommended Video
मौके पर पहुंचे अधिकारी
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, और मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। राहगीरों ने घायलों को मैजिक से बाहर निकालने में मदद की, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी राहुल पांडेय, एसपी निपुन अग्रवाल और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घटनास्थल और जिला अस्पताल में स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
हाथरस के जिलाधिकारी आशिष कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, "एक परिवार अपने रिश्तेदार को देखने एटा जा रहा था, तभी हादसा हुआ। हादसे में सात लोगों की जान चली गई है। छह अन्य को रेफर किया गया है, जबकि सात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आगे की जांच जारी है।"
यह हादसा हाथरस जिले के जैतपुर गांव के पास मथुरा-बरेली मार्ग पर हुआ, जब एक सवारियों से भरी मैक्स पिकअप और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: ईडी ने किया पेश DMF घोटाले का आरोप पत्र, 90 करोड़ का घोटाला उजागर
कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को देखने जा रहे थे मृतक
बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले लोग चंदपा थाना क्षेत्र के कुम्हरई गांव के निवासी थे। वे करीब 20 लोग और उनके रिश्तेदार मैजिक में सवार होकर एटा के नगला इमलिया गांव में एक कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को देखने जा रहे थे। हादसे में मैजिक गड्ढे में गिर गई, जिससे छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और पूरी घटना की तहकीकात की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय सहायता का किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को पचास हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के मुताबिक, यह सहायता तुरंत प्रभाव से प्रदान की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications