ग्रेटर नोएडा के रेस्टोरेंट में भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका, देखें Video
ग्रेटर नोएडा के एक रेस्तरां में शनिवार देररात आग लग गई। घटना की सूचना पर जब तक मौके पर फायर ब्रिगेड टीम पहुंचा पूरे रेस्तरां में आग फैल गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जबकि आग के चलते रेस्तरां में भारी नुकसान की आशंका व्यक्त की गई है।

ग्रेटर नोएडा के जिस रेस्टोरेंट में आग लगी वो ग्रेनो वेस्ट में यथार्थ हॉस्पिटल के पास स्थित है। अचानक आग की तेज लपटें उठते देख मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारण पूरे इलाके में धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने स्थिति पर काबू पा लिया है।
#WATCH | Noida, UP: A fire broke out at a restaurant in Greater Noida, was later doused by the fire brigade. No casualties or injuries have been reported so far: Fire Department
(Video source: CFO) pic.twitter.com/xRGTAOOyjh
— ANI (@ANI) April 6, 2024
दमकल विभाग के मुताबिक, आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
वहीं शनिवार को आग की एक और बड़ी घटना हुई, जब मध्य प्रदेश में बीना स्टेशन से लगभग 14 किमी दूर सेमरखेड़ी स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर हुई। यहां शनिवार की शाम एक मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। मालगाड़ी में कोयला लोड था। ये बीना से गुना की ओर जा रही थी, जब शनिवार शाम करीब 7:00 बजे के आसपास एकाएक आग लग गई।
एक दिन पहले खरगोन जिले में शुक्रवार रात शराब से भरा मिनी ट्रक पलट गया। इसके थोड़ी देर बाद ही मिनी ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। जलते ट्रक से कूदकर ड्राइवर ने जान बचाई। इस दौरान बीयर लूटने के चक्कर में लोगों ने जान तक जोखिम में डाली है।सड़क पर बीयर की बोतलें बिखरते ही लोग लूटने पहुंच गए। कई लोग मोबाइल की रोशनी में बीयर की बोतलें उठा ले गए।












Click it and Unblock the Notifications