बर्खास्त होने के बाद सेना का जवान करने लगा 'गलत' काम, ऐसे सामने आई सच्चाई
मैनपुरी। एक सैनिक के अंदर देश व देशवासियों के लिए जान न्योछावर करने का जज्बा होता है जो उसे फौजी बनाता है। अगर इसके विपरीत कोई पैसे की चाह लिए फ़ौज में भर्ती हो भी जाए तो वो वहां ज्यादा टिक नहीं पाता। ऐसा ही कुछ रवि के साथ भी हुआ जो फौज में भर्ती होकर सैनिक तो बन गया परंतु उसकी नीयत में खोट की वजह से बर्खास्त कर दिया गया और फिर वो बन गया एक शातिर लुटेरा। आज पुलिस ने उसे एक लूट के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मामला मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र का है जहां पुलिस ने पिछले दिनों 9 मार्च को दंपति व 18 मई को सर्राफ से हुई लूट का खुलासा करते हुए आर्मी से बर्खास्त सिपाही रवि को लूट के माल समेत गिरफ्तार कर लिया। वहीं लूट का मास्टर माइंड नंदा पुलिस की पकड़ से दूर है जो एक सिपाही की हत्या समेत कई आपराधिक मुकदमों में वांछित चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 550 ग्राम चांदी के आभूषण एक जंजीर व अंगूठी बरामद हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications