पुलिस के सामने अपराधी ने युवक की गोली मारकर की हत्या, बाल-बाल बचे पुलिसवाले
मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को मैनपुरी के गांव में जमीनी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ दिन पूर्व मृतक के बड़े भाई को भी आरोपी ने गोली मारकर घायल कर दिया था, उसी मामले में पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर दबिश डालने गई थी। पुलिस के सामने ही आरोपी ने वादी पक्ष के युवक को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसी बीच पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली।

मामला जनपद मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव केशोपुर का है, जहाँ के कमलेश और रणवीर के बीच कुछ दिन से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 19 जून को रनवीर ने कमलेश को गोली मारकर घायल कर दिया था, जिसमे कमलेश पक्ष ने रनवीर समेत तीन लोगों को नामजद किया था। आज उसी मामले में पुलिस रणवीर के यहाँ उसे पकड़ने के लिए दबिश डालने आई थी इसी दरमियान आरोपी रणवीर ने वादी पक्ष के विमलेश को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ पुलिस कर्मी भी फायरिंग में बाल बाल बचे। इस बीच पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला जब पुलिस से म्रतक के परिजनो ने शव कुछ देर शव ग्रह से बाहर रखने की विनती की तो पुलिस कर्मियों ने मृतक के परिजनों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की। आरोपी रणवीर को गिफ्तार कर लिया गया है। घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। जनपद में एक के बाद एक हो रही हत्याओं ने कानून व्यवस्था ने सवाल खड़े कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications