घर पहुंच कर आवाक रह गई पुलिस, देखा तो मर चुका था ओमशरण और दर्द से कराह रहे थे बच्चे
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में दबंगो की दबंगई का आलम ये है कि मारे भी और रोने भी न दें। ऐसा ही एक ख़ौफ़नाक मंजर मैनपुरी से सामने आया है। जहां घर मे गाय घुस जाने से गुस्साए दबंगों ने पीड़ित परिवार को बच्चों समेत बुरी तरह से पीटा, जिससे पीड़ित पक्ष के ओमशरण की रीढ़ की हड्डी तक टूट गई। पीड़ित ने बताया कि मार से रोने पर वे औऱ मार रहे थे और कह रहे थे जितना रोगे उतना और मारेंगे। दबंगों ने पीड़ित परिवार को दवा लेने तक जाने नहीं दिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार के मुखिया ओमशरण की इलाज के अभाव में मौत हो गई, इतना ही नही दबंग परिवार ने उल्टा पीड़ित परिवार के नाम ही पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।

पूरा मामला यूपी के मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के नगला मंगली का है। जहां गांव के ही निवासी मृतक ओमशरण की गाय पड़ोस के रहने वाले जोगराज के घर मे घुस गई। जिसको लेकर दोनों पक्षो में विवाद हो गया। घर मे गाय घुसने से ग़ुस्साये जोगराज और उसके बेटों ने ओमशरण और उसके परिवार पर हमला कर दिया। बच्चों समेत ओमशरण को खूब पीटा जिससे ओमशरण की रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। जोगराज के परिवार की दबंगई यहीं खत्म नहीं हुई। उसने ओमशरण के साथ उसके परिवार को घर के अंदर कैद कर दिया। डॉक्टर के यहां दवाई तक नहीं लेने जाने दिया। जिसके बाद इलाज के अभाव में ओमशरण की मौत हो गई। वहीं दबंग जोगराज के परिवार ने ओमशरण के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करा दी थी। इसी के तहत जब पुलिस ओमशरण को गिरफ्तार करने पहुची तो सच्चाई जान पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी जोगराज समेत अन्य 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शरू की तो पता चला आरोपी परिवार अपने जानवरों को (भैंस और बकरी) बंधा छोड़ घर मे ताला डाल फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications