इटावा जंक्शन: 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के एनाउंसमेंट पर रेलवे सख्त, टीसी सस्पेंड, 10 के खिलाफ FIR

Dimple Yadav Announcement Etawah TC Suspended: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव (Mainpuri By Election) होने हैं। ऐसे में शनिवार को उस वक्त बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया, जब इटावा जंक्शन (Etawah Railway Staion) के पूछताछ केंद्र पर रात को ट्रेनों के एनाउंसमेंट की जगह मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार 'डिंपल यादव को जिताना है' और 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के एनाउंसमेंट होने लगे। अब इस मामले को रेलवे ने गंभीरता से लेते हुए टीसी को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि 10 अन्य पर FIR दर्ज की गई है।

Dimple Yadav Zindabad

इटावा रेलवे इंक्वायरी पर 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के नारे लगने के मामले में रेलवे प्रशासन ने एक्शन लेते हुए वरिष्ठ टिकट परीक्षक को दोषी मानते हुए निलंबन कर दिया है। इसी के साथ जीआरपी ने सस्पेंड टीसी की शिकायत पर दस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा प्रशासन की ओर से जांच भी बैठाई गई है।

दरअसल, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई थी, जिस पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है। ऐसे में सपा ने डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी उतारा है। उपचुनाव के मद्देनजर जमकर प्रचार किया जा रहा है। इस बीच डिंपल यादव के प्रचार को लेकर इटावा रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब पूछताछ केंद्र पर एक-दो नहीं बल्कि कई बार 'डिम्पल यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए गए थे। जिस पर अब रेलवे टीसी पर गाज गिरी है। वरिष्ठ टीसी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही 10 अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है। नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन वालों पर भी FIR हुई है।

बताया जा रहा है कि इटावा रेलवे स्टेशन के रेलवे इंक्वायरी में कुछ अराजक तत्व जबरन घुस आए थे और उन्होंने यह नारेबाजी की थी। करीब 15 से 20 बार नारेबाजी करने के बाद वो मौके से भाग गए थे। इस नारेबाजी की घटना के बारे में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को बताया दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+