जिसकी वजह से संसद में रोए थे CM योगी, 16 साल बाद गोरखपुर दंगों का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
यूपी के गोरखपुर में साल 2007 में हुए दंगों के मुख्य फरार आरोपी 'मोहम्मद शमीम' को 16 साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी मामले में मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ को धरना देने और जुलूस निकालने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उन्हें 11 दिन जेल में रहना पड़ा था। इसके बाद संसद में वे अपनी सुरक्षा को लेकर फूट-फूटकर रो पड़े थे।
गोरखपुर दंगों का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, साल 2007 में मोहर्रम के जुलूस के दौरान 'राजकुमार अग्रहरि' नाम के युवक की पुलिस की जीप से खींचकर चाकुओं और तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई थी। राजकुमार अग्रहरि की हत्या के बाद गोरखपुर में दंगा भड़क गया था। उधर, पुलिस ने इस मामले में मृतक राजकुमार अग्रहरि के पिता राजेंद्र अग्रहरि की तहरीर पर मोहम्मद शमीम, उसके पिता शफीकउल्लाह और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।

जमानत के बाद हुआ था फरार
लेकिन गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर के रहने वाले दंगे के मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम को 16 अगस्त 2007 में ही जमानत मिल गई। इसके बाद शमीम फरार हो गया। इस मामले में उसे साल 2012 में आजीवन कारावास की सजा हो गई। वहीं उसके पिता शफीउल्लाह को भी आजीवन कारावास की सजा हुई, जो जेल में बंद है। चूंकि शमीम कोर्ट में तारीख पर कई बार गैर हाजिर रहा, इसलिए न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया। लेकिन शमीम का कहीं पता नहीं चला।
16 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
सर्विलांस और अन्य सोशल माध्यमों की कमी की वजह से भी उसको पुलिस खोजने में नाकाम रही। इस दौरान वो आराम से चेन्नई में अपनी जिंदगी गुजारता रहा। इसके बाद वो गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के पास किराए का कमरा लेकर रहने लगा। जब कोतवाली पुलिस को इसकी भनक लगी, तो 11 सितंबर को उसे पुलिस ने अरेस्ट कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस वजह से भड़का था दंगा
जानकारी अनुसार, राजकुमार अग्रहरि घटना के समय आमलेट के ठेला पर आमलेट खा रहा था। इसी दौरान वहां से मोहर्रम का जुलूस गुजर रहा था। मोहम्मद शमीम, उसके पिता शफीउल्लाह और उसके साथी भी जुलूस में शामिल थे। इसी बीच आमलेट के ठेले पर किसी बात को लेकर मृतक राजकुमार अग्रहरि से इनका विवाद हो गया।
पुलिस की गाडी से खींचकर हत्या
इसके बाद मोहम्मद शमीम और उसके साथियों ने एकजुट होकर धर्म सूचक गालियां देते हुए राजकुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने घायल राजकुमार को बेसुध हालत में जीप में अस्पताल ले जाने के लिए लादा। लेकिन आरोपियों ने पुलिस की जीप से खींचकर तलवार और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीआरडी मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीएम योगी 11 दिन जेल में थे बंद, वीडियो आज भी वायरल
उधर, गोरखपुर में दंगा भड़कने के कारण माहौल काफी खराब हो गया था। इसी बीच घटना के विरोध में तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ और उनके साथियों ने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसपर पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। उन्हें 11 दिन जेल में रहना पड़ा था। तत्कालीन गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ जमानत पर छूटने के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर 12 मार्च 2007 को संसद में फूट-फूट कर रोए थे। सीएम योगी का रोते हुए यह वीडियो आज भी वायरल है।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications