महोबा रेल हादसे की जांच: UP एटीएस ने कहा- नहीं लग रहा आतंकियों का हाथ
उत्तर प्रदेश के महोबा में हुए हादसे की जांच आतंकी एंगल से भी की जा रही थी, हालांकि यूपी ATS ने इससे इनकार किया है।
महोबा। यूपी के महोबा में गुरुवार को हुए भीषण रेल हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली से जबलपुर जा रही महाकौशल एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतने की वजह से यह हादसा हुआ है। हादसा हुरुवार रात लगभग दो बजे हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को मौके पर भेजा था।

वहीं अब इस मामले की जांच आतंकी हमले के नजरिए से भी की जा रही थी। इस रेल हादसे की जांच के लिए आतंक निरोधी दस्ते (ATS) की टीम भी पहुंची है। खुद आईजी असीम अरुण भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। इसके बाद उन्होंने की प्रथमदृष्टया ऐसा नहीं लग रहा है कि इसमें कोई आतंकी हाथ है।
अभी जांच बाकी
आईजी ने कहा है कि यह घटना रूरा-पुखरां की घटना से अलग है और अभी कई अन्य बिंदुओं पर जांच होनी बाकी है।
घटना पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि महाकौशल एक्सप्रेस एक्सीडेंट के लिए जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले कानपुर के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस में हुए रेल हादसे में आतंकी साजिश की बात कही जा रही थी।
कानपुर के रेल हादसे में भाजपा नेता और सांसद मुरली मनोहर जोशी ने खुद आतंकी साजिश की आशंका व्यक्त की थी।
घटना के बाद रेलवे ने ग्वालियर, झांसी, बांदा और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर हेल्पलाइन बनाए हैं ताकि यात्रियों के रिश्तेदारों को जानकारी मिल सके। झांसी- 0510-1072, ग्वालियर- 0751-1072 और बांदा- 05192-1072 में ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications