Mahakumbh 2025: कुंभ स्नान के दौरान कैसा था संगम का जल? केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी की नई रिपोर्ट
Mahakumbh 2025: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) को एक नई रिपोर्ट सौंपी है। सांख्यिकीय विश्लेषण के आधार पर पेश की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि, हाल ही में संपन्न हुए प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम का जल स्नान के लिए उपयुक्त थी।

सांख्यिकीय विश्लेषण के आधार पर रिपोर्ट जारी
रिपोर्ट में कहा गया कि, सांख्यिकीय विश्लेषण इसलिए जरूरी था क्योंकि जारी किए गए डेटा में भिन्नता देखी गई थी। एक ही स्थान से एक ही दिन में या अलग-अलग तारीखों पर एकत्र किए गए नमूने थे। इसलिए ये कुल मिलाकर नदी की जल गुणवत्ता को सही तरीके से दर्शाने में सक्षम नहीं थे। इसी को लेकर सांख्यिकीय विश्लेषण किया गया।
ये भी पढ़ें Mahakumbh 2025: इन बॉलीवुड सेलेब्स ने महाकुंभ 2025 में लगाई आस्था की डुबकी, तस्वीरें हुई वायरल
हर सप्ताह दो बार जल की जांच की गई
फरवरी 28 को जारी रिपोर्ट और 7 मार्च को ट्रिब्यूनल की वेबसाइट पर अपलोड की गई रिपोर्ट में कहा गया कि, बोर्ड ने 12 जनवरी से हर सप्ताह दो बार जल की जांच की। जिसमें अमृत स्नान के दिन भी शामिल थे और यह सैंपल गंगा नदी के पांच स्थान और यमुना नदी के दो स्थानों पर की गई थी।
अलग-अलग जगह से जल एकत्रित किए गए थे
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि, जल के महत्वपूर्ण गुणवत्ता संकेतक जैसे कि विघटित ऑक्सीजन, जैविक ऑक्सीजन मांग और फेकल कोलीफॉर्म (FC) के डेटा में बड़े बदलाव देखे गए थे। यह डेटा एक ही स्थान से एकत्र किए गए नमूनों में भी अलग-अलग थे। जो अलग-अलग तारीखों और स्थानों पर एकत्र किए गए थे।
इस वजह से डेटा में भिन्नता दिखा
रिपोर्ट में कहा गया कि एक विशेषज्ञ समिति ने डेटा में भिन्नता का मुद्दा देखा और कहा कि "ये डेटा उस विशिष्ट स्थान और समय पर जल गुणवत्ता का प्रतिनिधित्व करते हैं और ये विभिन्न कारणों से भिन्न हो सकते हैं जैसे कि उपधारा, जल प्रवाह की स्पीड, समावेशी समय, नदी की धारा और अन्य कई कारक।"
इसके कारण, ये मान केवल उस समय और स्थान पर जल गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं जहां से नमूने एकत्र किए गए थे और ये कुल मिलाकर नदी की जल गुणवत्ता का सही प्रतिनिधित्व नहीं करते थे।












Click it and Unblock the Notifications