Mahakumbh 2025: इन बॉलीवुड सेलेब्स ने महाकुंभ 2025 में लगाई आस्था की डुबकी, तस्वीरें हुई वायरल
Mahakumbh 2025 Bollywood Celebs: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के भव्य मेले का आयोजन किया गया था। महाशिवरात्रि के अवसर पर यानी गत 26 फरवरी 2025 को पवित्र स्नान के साथ ही इस मेले का समापन हुआ है। इस बार महाकुंभ में करीब 66 करोड़ लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है।
कई मशहूर हस्तियों ने त्रिवेणी में लगाई डुबकी
-इस बार अपनी भव्यता की वजह से महाकुंभ मेले ने हर वर्ग के लोगों को अपनी तरफ खींचा था। संगम में पवित्र स्नान के लिए न सिर्फ आम लोग प्रयागराज पहुंचे थे बल्कि कई मशहूर हस्तियों ने भी त्रिवेणी में डुबकी लगाई थी। कई सेलेब्स ने तो अपने महाकुंभ एक्सपीरिएंस को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

-फेमस सिंगर गुरु रंधावा से लेकर मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, विक्की कौशल और उनकी पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इस बार महाकुंभ 2025 में आस्था की डुबकी लगाई है।
-वहीं एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने तो साध्वी के रूप में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इन सभी सेलेब्स ने प्रयागराज के संगम में पवित्र डुबकी लगाते हुए वीडियो भी शेयर किया है।
अक्षय कुमार ने लगाई आस्था की डुबकी
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार महाकुंभ 2025 में पहुंचे थे। उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई और जमकर पूजा-पाठ भी किया। डुबकी लगाने के बाद अक्षय कुमार ने महाकुंभ में सुरक्षा के इंतजाम को देखते हुए योगी सरकार की जमकर तारीफ की थी।
सिंगर गुरु रंधावा ने किया था पवित्र स्नान
सिंगर गुरु रंधावा ने संगम में डुबकी लगाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था- प्रयागराज में मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाने का सौभाग्य मिला, जहां आस्था बहती है और आध्यात्मिकता पनपती है। भगवान के आशीर्वाद से अपनी नई यात्रा शुरू कर रहा हूं। हर हर गंगे।
ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर की उपाधि ग्रहण की थी
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ 2025 में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि ग्रहण की थी। इस दौरान उन्होंने भगवा कपड़े पहने थे और रुद्राक्ष की माला पहनकर संगम घाट पर नजर आई थीं।
स्नान करते हुए अनुपम खेर हुए थे इमोशनल
एक्टर अनुपम खेर भी महाकुंभ मेले में शामिल हुए थे और उन्होंने पवित्र भी स्नान किया था। उन्होंने अपने इस अनुभव को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- महाकुंभ में गंगा स्नान कर जीवन सफल हो गया। पहली बार उस स्थान पर पहुंचा जहां मां गंगा, जमुना और सरस्वती का मिलन होता है। प्रार्थना करते समय आंखों से खुद ही आंसू बहने लगे थे। संयोग देखिए... ठीक एक साल पहले आज ही के दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठान के दिन ऐसा ही हुआ था। जय सनातन धर्म।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने लगाई डुबकी
बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन कैटरीना कैफ अपने पति एक्टर विक्की कौशल और सास के साथ महाकुंभ 2025 में पहुंची थीं। कैटरीना कैफ ने न सिर्फ आस्था की डुबकी लगाई बल्कि गंगा आरती भी की थी। घाट पर पूजा करते हुए कैटरीना कैफ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
रवीना टंडन, राशा थडानी और प्रीति जिंटा ने लगाई डुबकी
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी बेटी राशा थडानी के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी। साथ ही गंगा पूजन और आरती में भी शामिल हुई थीं। वहीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी महाकुंभ मेले में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications