Mahakumbh 2025: महाकुंभ की तैयारी में अभी से जुटी योगी सरकार, जानिए क्या कुछ होगा खास

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अभी से प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारी में जुट गई है। उत्तर प्रदेश सरकार एक भव्य 'डिजिटल कुंभ म्यूजियम' के लिए जल्द ही मंजूरी दे सकती है।

ये डिजिटल कुंभ म्यूजियम ने केवल भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को दिखाएगा बल्कि दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को भी उजागर करेगा। इस डिजिटल कुंभ म्यूजियम का निर्माण 60 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

Mahakumbh 2025

उत्तर प्रदेश की पर्यटन विभाग द्वारा इस डिजिटल कुंभ म्यूजियम को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यहां आने वाले आगंतुकों के लिए ये लाइफ टाइम एक्सपीरियंस होगा। इसका प्रपोजल कुछ सप्ताह पहले लखनऊ में मुख्य सचिव के समक्ष पेश किया गया था।

डिजिटल कुंभ म्यूजियम के ब्लूप्रिंट के मुताबिक, इस वक्त के सबसे "अत्याधुनिक" संग्रहालयों में से एक होगा और सेंट्रल हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) जैसी सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें ऑडियो-वीडियो कमरे और आधुनिक चीजें भी होंगी।

News18 के मुताबिक राज्य पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि "इसमें आध्यात्मिक और कुंभ मेला व्याख्या गैलरी, समुद्र मंथन गैलरी और अखाड़ा गैलरी सहित आध्यात्मिक विषयों के साथ विभिन्न गैलरी भी शामिल होंगी।"

इसके अलावा म्यूजियम में एक फूड प्लाजा और स्मारिका दुकान जैसी सुविधाएं भी होंगी। जिससे आगंतुकों को कुंभ मेले से संबंधित साहित्य और उत्पादों को खरीदने या डाउनलोड करने की अनुमति मिलेगी।

अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा इसमें सांस्कृतिक हाट (अक्षयवट), थिएटर (अमृत कलश) और गेस्ट हाउस जैसी सुविधाएं भी होंगी। इसमें तीन नदियों (गंगा, यमुना और सरस्वती) को एनिमेटेड फ्रैक्टल ज्यामिति और स्थिर ग्राफिक्स के आधार पर तीन अलग-अलग रंगों का उपयोग करके दिखाया जाएगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, प्रयागराज का एक इंटरैक्टिव मानचित्र भी होगा जिसे गैलरी में एक बड़ी स्क्रीन पर प्रस्तुत किया जाएगा, जिसे स्पर्श इंटरैक्शन के माध्यम से खोजा जा सकता है। यहां प्रयागराज के इतिहास के साथ-साथ आधुनिक शहर के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+