MahaKumbh 2025: ऑक्सीजन लगाकर साधना कर रहे महंत इंदर गिरी, 90 फीसदी तक फेफड़े भी खराब
MahaKumbh 2025: हर 12 साल बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ सदियों से आस्था और परंपरा का प्रतीक रहा है। 13 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। इस बीच, साधु, सन्यासी, कल्पवासी और साधक महाकुंभ पहुंचने लगे है।
महाकुंभ में ऑक्सीजन लगाकर हरियाणा से पहुंचे महंत इंदर गिरी चर्चाओं में आ गए हैं। महंत इंदर गिरी, आवाहन अखाड़े से है और हरियाणा से साधना करने के लिए कुंभ पहुंचे है। यहां महंत इंदर गिरी ऑक्सीजन लगाकर साधना कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महंत के करीब 90 फीसदी फेफड़े खराब हैं।

90 फीसदी तक खराब है फेफड़े
इसके बावजूद वह अपनी साधना नहीं रोकना चाहते। 90 फीसदी तक उनके दोनों फेफड़े खराब होने के कारण डॉक्टर भी उन्हें जवाब दे चुके हैं। इसके बावजूद भी ऑक्सीजन लगाकर श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा के महंत इंदर गिरी कल्पवास करने के लिए हरियाणा से महाकुंभ पहुंचे हैं।
अग्नि साधना के दौरान फेफड़े में भर गया था पानी
इंदर गिरी ने महाकुंभ के बाद गुरु के चरणों में प्राण निकलने की अंतिम इच्छा जाहिर की है। आपको बता दें कि महंत इंदर गिरी हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले है। साल 2021 में महंत इंदर गिरी अग्नि साधना कर रहे थे। साधना के दौरान उनके ऊपर गर्म पानी गिर गया था, तभी से उनके फेफड़े में दिक्कत हो गई थी।
ये भी पढ़ें: OI Exclusive: महाकुंभ 2025 की कैसी चल रही है तैयारियां? लोगों में कितना है उत्साह, जानें हमारी रिपोर्ट में?
फेफड़े का छह बार करा चुके हैं ऑपरेशन
बता दें, महंत इंदर गिरी छह बार फेफड़े का ऑपरेशन करा चुके हैं, लेकिन उन्हों फायदा नहीं हुआ। अब तो डॉक्टरों ने भी उन्हें जवाब दे दिया है। साथ ही, डॉक्टरों ने उन्हें हमेशा ऑक्सीजन लगाए रखने की सलाह दी है। वह पिछले चार साल से ऑक्सीजन पाइप लगाकर चलते हैं।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: पंचांग के 2 पैसे से ₹7,500 करोड़ तक का ऐतिहासिक सफर, जानें 143 साल बाद कैसे बदला महाकुंभ?












Click it and Unblock the Notifications